विजय (Thalapathy Vijay) का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय।AIADMK (47 सीटें) ने दिया संकेत।।

Image
विजय (Thalapathy Vijay) का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय।AIADMK (47 सीटें) ने दिया संकेत।।  2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के परिणाम बेहद ऐतिहासिक रहे हैं। अभिनेता से नेता बने विजय (Thalapathy Vijay) की पार्टी तमिलगा वेट्टी कड़गम (TVK) ने अपने पहले ही चुनाव में राज्य के पारंपरिक द्रविड़ राजनीति के समीकरणों को बदलते हुए सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी जगह बनाई है। मौजूदा सत्ताधारी पार्टी DMK (59 सीटें) अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भी बहुमत के आंकड़े से काफी दूर है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की हार और पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद DMK ने फिलहाल विपक्ष में बैठने के संकेत दिए हैं। 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राज्य में त्रिशंकु विधानसभा (Hung Assembly) की स्थिति बन गई है। विजय (Thalapathy Vijay) की पार्टी TVK सबसे बड़ी पार्टी तो बन गई है, लेकिन सरकार बनाने के लिए ज़रूरी 118 के जादुई आंकड़े से 10 सीटें पीछे रह गई है। 2021 के चुनाव में कांग्रेस (INC), DMK (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) के नेतृत्व वाले 'सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस' (SPA) का हिस्सा थी। इस गठबंधन में DMK ...

रसोई गैस (LPG) मुख्य सप्लाई आम घरों (Domestic Consumers) के लिए सुरक्षित रखी जाएगी-सरकार और तेल कंपनियों।।

रसोई गैस (LPG)  मुख्य सप्लाई आम घरों (Domestic Consumers) के लिए सुरक्षित रखी जाएगी-सरकार और तेल कंपनियों।।

इंडियन ऑयल (Indian Oil) का यह पोस्ट वर्तमान में चल रहे वैश्विक तनाव और ईंधन आपूर्ति (Fuel Supply) में आ रही बाधाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट है।

सरल शब्दों में इसका मतलब यह है कि सरकार और तेल कंपनियों ने तय किया है कि रसोई गैस (LPG) की सबसे पहली और मुख्य सप्लाई आम घरों (Domestic Consumers) के लिए सुरक्षित रखी जाएगी ताकि आम जनता को कोई दिक्कत न हो।

गैर-घरेलू क्षेत्रों में अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को “अनिवार्य सेवा” (Essential Services) माना गया है, इसलिए इन्हें भी बिना किसी रुकावट के गैस सप्लाई मिलती रहेगी।

होटल, रेस्टोरेंट या अन्य उद्योगों (Non-domestic sectors) के लिए गैस सप्लाई अब सीमित हो सकती है। उन्हें गैस तभी मिलेगी जब वे अपनी ज़रूरत और उसकी गंभीरता को साबित करेंगे।

अन्य उद्योगों की मांगों की जाँच के लिए तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) के अधिकारियों की एक कमेटी बनाई गई है। अगर किसी संस्थान को बहुत ज़रूरी काम के लिए गैस चाहिए, तो वे उन्हें ईमेल के जरिए आवेदन भेज सकते हैं।

आम जनता के लिए क्या बदला है ये आज के समय में ज्वलंत और जरूरी सवाल है, जिसका जवाब हालिया रिपोर्ट्स और आधिकारिक सूचनाओं से मिलता है।

अब आप एक सिलेंडर बुक करने के बाद अगला सिलेंडर 25 दिन के बाद ही बुक कर पाएंगे (पहले यह समय कम था)। यह कदम जमाखोरी (Hoarding) को रोकने के लिए उठाया गया है।

सरकार ने रिफाइनरियों को LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया है, इसलिए घरेलू इस्तेमाल के लिए गैस की कमी होने की संभावना कम है।

संक्षेप में, सरकार घरेलू उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने और कमर्शियल इस्तेमाल के बजाय रसोई गैस को प्राथमिकता देने की प्लानिंग की जो बताता है कि समस्या कभी भी गंभीर का रूप धारण कर सकता है।

POPULAR POST

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।