छापेमारी कर एक ट्रक और भारी मात्रा में सरकारी स्कूल की किताबें बरामद।।
छापेमारी कर एक ट्रक और भारी मात्रा में सरकारी स्कूल की किताबें बरामद।। उत्तर प्रदेश में पुलिस और शिक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक ट्रक और भारी मात्रा में सरकारी स्कूल की किताबें बरामद कीं, जिन्हें कबाड़ के गोदाम में बेचा जा रहा था। बताया जा रहा है कि इन किताबों की कीमत करोड़ों में है। ये किताबें बच्चों को मुफ्त बाँटने के लिए थीं, लेकिन इन्हें रद्दी ( Scrap) के भाव बेचने की तैयारी थी। फरवरी 2026 को सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रक जब्त किया और जांच शुरू की। स्टॉक वेरिफिकेशन में 15,595 किताबें गायब पाई गईं, जिसके बाद 2 कर्मचारियों को सस्पेंड, 3 को बर्खास्त और 3 को नोटिस जारी किया गया। चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें बीएसए दफ्तर का कर्मचारी आलोक मिश्रा को इस मामले में मुख्य आरोपी बनाए जाने की ख़बर है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये किताबें इसी चालू शैक्षणिक सत्र की थीं, यानी वो किताबें जो अभी बच्चों के हाथों में होनी चाहिए थीं, वे कबाड़खाने पहुँच गईं। अब तक की कार्रवाई पुलिस की रेड: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के एक गोदाम में पुलिस ने रेड मारकर इन किताबों को जब...