नरवणे की 'किताब' पर हंगामा: क्या राहुल गांधी के शोर के पीछे 1962 की नाकामी छिपाने का खेल है?
नरवणे की 'किताब' पर हंगामा: क्या राहुल गांधी के शोर के पीछे 1962 की नाकामी छिपाने का खेल है? नई दिल्ली: संसद के गलियारों से लेकर टीवी डिबेट्स तक, इन दिनों पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की अप्रकाशित किताब 'Four Stars of Destiny' को लेकर जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सदन के भीतर और बाहर इस किताब के कुछ कथित पन्नों को लहरा रहे हैं, जिसमें 2020 के लद्दाख संकट का जिक्र है। लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस हंगामे की जड़ें वर्तमान से ज्यादा इतिहास में गहरी धंसी हुई हैं। मोदी की वो 'किताब वाली नसीहत' और राहुल का पलटवार आपको याद होगा कि पिछले साल सदन में पीएम मोदी ने राहुल गांधी की विदेश नीति की समझ पर तंज कसते हुए उन्हें ब्रूस रिडल (Bruce Riedel) की किताब "JFK's Forgotten Crisis" पढ़ने की सलाह दी थी। उस किताब में विस्तार से बताया गया है कि कैसे 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की गलतियों और रणनीतिक चूक की वजह से भारत को अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा था। आज जब राहुल गांधी जनर...