Skip to main content

Posts

"जनता के लिए उनका अस्तित्व ही नहीं..." PM मोदी के इस्तीफे की मांग पर राहुल गांधी पर बरसीं कंगना रनौत।।

"जनता के लिए उनका अस्तित्व ही नहीं..." PM मोदी के इस्तीफे की मांग पर राहुल गांधी पर बरसीं कंगना रनौत।। ​ नई दिल्ली/N5: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कंगना रनौत ने तीखा पलटवार किया है।  सांसद कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राहुल गांधी के बयानों को देश के जनादेश और लोकतांत्रिक प्रणाली का अपमान बता करार घोषित कर दिया है। ​कंगना रनौत ने कहा, “वे (राहुल गांधी) इस देश के लोकतांत्रिक रूप से चुने हुए एक प्रधानमंत्री का इस्तीफा मांग रहे हैं। वे तो हर एक का इस्तीफा मांग रहे हैं। उन्हें लगता है कि उनके अलावा इस देश में किसी का वजूद ही नहीं होना चाहिए... उन्हें किसी बात की नहीं पड़ी है।”  सांसद महोदया आगे कहती है, “वे किसका इस्तीफा मांगते हैं, उससे क्या फर्क पड़ता है जब वे जनता के लिए अस्तित्व में ही नहीं हैं?” ​ कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर संसद और देश का मजाक उड़ाने का आरोप लगा दी। मंडी से भाजपा सांसद और सम्मानित अभिनेत्री कंगना ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल ...

गृह मंत्री के बयान की मांग को लेकर संसद परिसर में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी।।

गृह मंत्री के बयान की मांग को लेकर संसद परिसर में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी।। ​ नई दिल्ली/N5: संसद के मानसूनी सत्र के दौरान विपक्षी दलों का सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। छात्र आंदोलन पर हुई पुलिस कार्रवाई, कथित पैलेट गन के इस्तेमाल और दान/चंदा विवाद से जुड़े मुद्दों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सदन में जवाब न देने से नाराज विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में एक बार फिर जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। ​विपक्षी नेताओं का आरोप है कि संसद में लगातार मांग किए जाने के बावजूद केंद्रीय गृह मंत्री इन गंभीर मुद्दों पर अपना पक्ष रखने सदन में नहीं आ रहे हैं। संसद भवन के बाहर एकत्र हुए विपक्षी सांसदों ने "गृह मंत्री जवाब दो" के नारे लगाए और सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप लगाया। ​प्रदर्शन में शामिल विपक्षी नेताओं ने कहा कि देश के छात्र-युवा सड़क पर हैं और उन पर लाठीचार्ज व पैलेट गन जैसी कार्रवाई के गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में गृह मंत्री की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह खुद सदन के पटल पर आकर स्थिति स्पष्ट करें और देश को सच बताएं। ​दूसरी ओर, सरक...

गंगा का भीषण कटाव से आशियाने और उपजाऊ जमीन पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों में दहशत।।

गंगा का भीषण कटाव से आशियाने और उपजाऊ जमीन पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों में दहशत।। ​ बेगूसराय (बिहार)/N5: बिहार के बेगूसराय जिले में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। बेगूसराय जिला मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के महेंद्रपुर गांव में गंगा नदी का भीषण कटाव तेजी से जारी है, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और डर का माहौल बना हुआ है।  नदी का तेज कटाव ग्रामीणों की उपजाऊ कृषि भूमि और रिहायशी मकानों को तेजी से अपने आगोश में ले रहा है। ​ कटाव से आशियाने और जमीनें समा रहीं नदी में। ​स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से गंगा नदी के तटवर्ती इलाकों में कटाव की रफ्तार अचानक तेज हो गई है। देखते ही देखते बीगों में फैली फसल और उपजाऊ जमीन नदी में विलीन हो चुकी है। अब कटाव की जद में गांव के मकान भी आने लगे हैं, जिससे लोगों को अपने बेघर होने का डर सता रहा है। ​बेघर होने का खतरा: गांव के कई परिवारों के सामने विस्थापन का संकट खड़ा हो गया है। ​पलायन की मजबूरी: कटाव की भयावह स्थिति को देखते हुए लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में अपने सामान को समेटने लगे हैं। ​ प्रशासन और ज...

"अखिलेश यादव का सरकार पर कसा तंज, कहा- विपक्ष दोनों मुद्दों पर चर्चा को तैयार।।"

"अखिलेश यादव का सरकार पर कसा तंज, कहा- विपक्ष दोनों मुद्दों पर चर्चा को तैयार।।" ​ नई दिल्ली/भारत/N5: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मीडिया से बातचीत के दौरान स्पष्ट किया कि देश के युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दे जितने गंभीर हैं, धर्म और आस्था के नाम पर हो रही अनियमितताएं भी उतनी ही चिंताजनक हैं।  अखिलेश यादव ने मांग की है कि सरकार संसद और विधानसभा में इन दोनों महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा कराए। ​"दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए" ​हाथ में "दूध का दूध और पानी का पानी" लिखा हुआ प्लेकार्ड लिए अखिलेश यादव ने सरकार को घेरते हुए कहा; ​"जितना छात्रों का मसला इंपॉर्टेंट है, उतना ही आस्था के साथ जो खिलवाड़ हुआ वह इंपॉर्टेंट है। सरकार दोनों विषयों पर निष्पक्ष चर्चा कराए, इसके लिए विपक्ष पूरी तरह से तैयार है।" ​ छात्रों के भविष्य और जन-आस्था पर उठते सवाल। ​अखिलेश यादव ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ देश के करोड़ों छात्र पेपर लीक, नौकरियों में देरी और भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ी जैसे संकट झेल रहे हैं, ...

डॉ. कंचना यादव का चित्रा त्रिपाठी पर हमला बोली: हम खाली नहीं बैठे कि आपका अहंकार और मेकअप देखें'।।

डॉ. कंचना यादव का चित्रा त्रिपाठी पर हमला बोली: हम खाली नहीं बैठे कि आपका अहंकार और मेकअप देखें'।। ​ पटना/बिहार/N5: सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कंचना यादव ने न्यूज़ एंकर के रवैये और डिबेट्स के संचालन के तरीके पर सवाल खड़े किए हैं कि ख़बर सामने आई है। टीवी डिबेट्स के दौरान एंकर्स और प्रवक्ताओं के बीच तल्ख बयानबाजी का दौर नया नहीं है, लेकिन अब यह जुबानी जंग सोशल मीडिया पर भी खुलकर सामने आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की बङी वैचारिक नेत्री और टीवी पैनलिस्ट डॉ. कंचना यादव ने प्रसिद्ध टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी पर निशाना साधते हुए एक तीखा संदेश जारी किया है।  ​"अहंकार, रवैया और ईगो देखने नहीं आते" ​डॉ. कंचना यादव ने अपनी पोस्ट में सीधा एंकर चित्रा त्रिपाठी को संबोधित करते हुए लिखा। "मैडम चित्रा त्रिपाठी जी को मेरा यह संदेश है— हम लोग खाली नहीं बैठे हैं कि डिबेट में आकर आपका अहंकार, आपका रवैया, आपका ईगो और आपका मेकअप देखें। अपनी डिबेट में तो आप भाजपा और एनडीए के अलावा किसी को बोलने ही नहीं दे रही हैं। फिर हम लोग क्यों आएँ, भाई? हिम्मत है तो जवाब भी सुनिए।...

बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर 5 KM पैदल चल पहुंचे कलेक्ट्रेट, कहा- 'हमारी सड़क बना दीजिए'।।

बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर 5 KM पैदल चल पहुंचे कलेक्ट्रेट, कहा- 'हमारी सड़क बना दीजिए'।। ​ हमीरपुर (उत्तर प्रदेश)/N5: कीचड़ और बदहाली से तंग आ चुके इन मासूमों की केवल एक ही मांग थी— "साहब, हमारे गांव की सड़क बना दीजिए।" उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से प्रशासनिक दावों और जमीनी हकीकत के बीच एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। कुरारा ब्लॉक की चंदूपुर ग्राम पंचायत और आसपास के डेरों से आए दर्जनों स्कूली बच्चे अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' थामे करीब 5 किलोमीटर का पैदल सफर तय कर कलेक्ट्रेट पहुंचे।  ​ क्या है पूरा मामला? चलिए जानते हैं थोङा विस्तार से।। ​यमुना पट्टी के अंतर्गत आने वाली चंदूपुर ग्राम पंचायत के आसपास गंगवा का डेरा, ब्रह्मा का डेरा समेत करीब आधा दर्जन मजरे बसे हुए हैं। बारिश के दिनों में करीब 1.5 किलोमीटर लंबा यह कच्चा रास्ता पूरी तरह से जलभराव और दलदल में तब्दील हो जाता है। ​छात्रों की परेशानी: रास्ते में घुटनों तक भरे कीचड़ की वजह से बच्चों के कपड़े और जूते खराब हो जाते हैं, जिससे उनका स्कूल जाना लगातार बाधित हो जाता था। ​अस्पताल पहुंचन...

"परजीवी भाजपा ने युवाओं के आंदोलन को राजनीतिक मंच बनाने की कोशिश की': सीएम हेमंत सोरेन।"

"परजीवी भाजपा ने युवाओं के आंदोलन को राजनीतिक मंच बनाने की कोशिश की': सीएम हेमंत सोरेन।" ​रांची/पटना/N5 : झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर परीक्षार्थियों और युवाओं के चल रहे आंदोलन के बीच राज्य की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है।  विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने सोश मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपने संबोधन की एक क्लिप साझा करते हुए भाजपा को "परजीवी" करार दिया। ​मुख्यमंत्री सोरेन ने अपने पोस्ट में लिखा;  "परजीवी भाजपा ने कल भी युवाओं के आंदोलन को अपना राजनीतिक मंच बनाने की कोशिश की। छात्रों की बात... छात्रों के साथ होगी और झारखंड के मेरे युवा साथियों को न्याय मिलकर रहेगा।" ​विधानसभा में भाजपा की राजनीतिक पर गरजते दिखे मुख्यमंत्री। ​झारखंड विधानसभा (Monsoon Session) के भीतर भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राज्य के युवा लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर ...