डॉ. कंचना यादव का चित्रा त्रिपाठी पर हमला बोली: हम खाली नहीं बैठे कि आपका अहंकार और मेकअप देखें'।।
पटना/बिहार/N5: सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कंचना यादव ने न्यूज़ एंकर के रवैये और डिबेट्स के संचालन के तरीके पर सवाल खड़े किए हैं कि ख़बर सामने आई है।
टीवी डिबेट्स के दौरान एंकर्स और प्रवक्ताओं के बीच तल्ख बयानबाजी का दौर नया नहीं है, लेकिन अब यह जुबानी जंग सोशल मीडिया पर भी खुलकर सामने आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की बङी वैचारिक नेत्री और टीवी पैनलिस्ट डॉ. कंचना यादव ने प्रसिद्ध टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी पर निशाना साधते हुए एक तीखा संदेश जारी किया है।
"अहंकार, रवैया और ईगो देखने नहीं आते"
डॉ. कंचना यादव ने अपनी पोस्ट में सीधा एंकर चित्रा त्रिपाठी को संबोधित करते हुए लिखा।
"मैडम चित्रा त्रिपाठी जी को मेरा यह संदेश है— हम लोग खाली नहीं बैठे हैं कि डिबेट में आकर आपका अहंकार, आपका रवैया, आपका ईगो और आपका मेकअप देखें। अपनी डिबेट में तो आप भाजपा और एनडीए के अलावा किसी को बोलने ही नहीं दे रही हैं। फिर हम लोग क्यों आएँ, भाई? हिम्मत है तो जवाब भी सुनिए।"
एंकर पर पक्षपात और विपक्ष को बोलने न देने का आरोप।
कंचना यादव ने आरोप लगाया कि डिबेट शो के दौरान सत्तापक्ष (भाजपा और एनडीए) के प्रतिनिधियों को पूरा समय दिया जाता है, जबकि विपक्ष के प्रवक्ताओं की आवाज़ दबाई जाती है या उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि टीवी डिबेट्स में निष्पक्षता के बजाय एंकर का व्यक्तिगत रवैया और अहंकार हावी रहता है।
राजद का स्टार प्रवक्ता का बयान को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस।।
कंचना यादव का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद यूजर दो खेमों में बंट गए हैं:
विपक्ष के समर्थक: कई यूजर्स कंचना यादव के समर्थन में उतर आए हैं और मेनस्ट्रीम मीडिया डिबेट्स के स्तर तथा एंकर्स की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं।
दूसरे पक्ष की राय: वहीं, एंकर के समर्थकों का कहना है कि डिबेट में समय प्रबंधन करना एंकर की जिम्मेदारी होती है और इस तरह के निजी आक्षेप (जैसे मेकअप और ईगो) टिप्पणी का उचित तरीका नहीं हैं।
इस पूरे विवाद पर फिलहाल संबंधित टीवी एंकर या चैनल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
(रिपोर्ट-राजनीतिक संवाददाता N5 Media News)

Comments