जंतर-मंतर सीजन 2' की तैयारी: CJP जल्द शुरू करेगी 'स्कूल ठीक करो' कैंपेन, संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान।।
जंतर-मंतर सीजन 2' की तैयारी: CJP जल्द शुरू करेगी 'स्कूल ठीक करो' कैंपेन, संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान।। नई दिल्ली/N5: भारत में तहलका मचाने वाली पार्टी, मोदी सरकार को हिलाकर रख देने वाली पार्टी 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों और युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लोगों द्वारा लगातार पूछे जा रहे सवालों का जवाब देते हुए अभिजीत दीपके ने साफ किया है कि जंतर-मंतर पर उनके विरोध प्रदर्शन और अभियान का 'सीजन 2' बहुत जल्द शुरू होने वाला है। अभिजीत दीपके ने बताया कि इस बार उनके आंदोलन और अभियान का मुख्य केंद्र शिक्षा व्यवस्था और सरकारी स्कूलों की हालत होगी। CJP की ओर से जल्द ही 'स्कूल ठीक करो' कैंपेन की शुरुआत की जाएगी, जिसके जरिए सरकारी स्कूलों की बुनियादी समस्याओं, शिक्षा के स्तर और व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई जाएगी। सोशल मीडिया पर मिल रही थी लगातार मांग- अभिजीत दीपके। अभिजीत दीपके के अनुसार, इंस्टाग्राम पर लोग लगातार कमेंट करके पूछ रहे थे कि जंतर-मंतर का अगला सीजन कब ...