"जनता के लिए उनका अस्तित्व ही नहीं..." PM मोदी के इस्तीफे की मांग पर राहुल गांधी पर बरसीं कंगना रनौत।।
"जनता के लिए उनका अस्तित्व ही नहीं..." PM मोदी के इस्तीफे की मांग पर राहुल गांधी पर बरसीं कंगना रनौत।। नई दिल्ली/N5: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कंगना रनौत ने तीखा पलटवार किया है। सांसद कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राहुल गांधी के बयानों को देश के जनादेश और लोकतांत्रिक प्रणाली का अपमान बता करार घोषित कर दिया है। कंगना रनौत ने कहा, “वे (राहुल गांधी) इस देश के लोकतांत्रिक रूप से चुने हुए एक प्रधानमंत्री का इस्तीफा मांग रहे हैं। वे तो हर एक का इस्तीफा मांग रहे हैं। उन्हें लगता है कि उनके अलावा इस देश में किसी का वजूद ही नहीं होना चाहिए... उन्हें किसी बात की नहीं पड़ी है।” सांसद महोदया आगे कहती है, “वे किसका इस्तीफा मांगते हैं, उससे क्या फर्क पड़ता है जब वे जनता के लिए अस्तित्व में ही नहीं हैं?” कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर संसद और देश का मजाक उड़ाने का आरोप लगा दी। मंडी से भाजपा सांसद और सम्मानित अभिनेत्री कंगना ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल ...