SP सांसद राम गोपाल यादव का कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में-CJP विरोध-प्रदर्शन पर घमासान।। नई दिल्ली | N5 न्यूज़ डेस्क | ख़बर संक्षेप में: राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित विरोध-प्रदर्शन और उस पर हुए लाठीचार्ज को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद राम गोपाल यादव ने सरकार की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, वहीं CJP के संस्थापकों ने लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है। ख़बर विस्तार से: "सिविल कपड़ों में लाठियां बरसाने वाले कौन थे?" - राम गोपाल यादव। CJP के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने पेपर लीक और प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर सरकार से तीखे सवाल पूछे। सांसद राम गोपाल यादव ने कहा; "भाजपा के कार्यकाल में कितने पेपर लीक हुए हैं और कितनों के खिलाफ कार्रवाई हुई है? अभी तक किसी को कोई सजा हुई है? आप सत्ता में बैठे हैं और जनता आपसे जव...