Skip to main content

SP सांसद राम गोपाल यादव का कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में-​CJP विरोध-प्रदर्शन पर घमासान।।


SP सांसद राम गोपाल यादव का कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में-​CJP विरोध-प्रदर्शन पर घमासान।। 

नई दिल्ली | N5 न्यूज़ डेस्क |

ख़बर संक्षेप में:
​राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित विरोध-प्रदर्शन और उस पर हुए लाठीचार्ज को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। 
एक तरफ जहां समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद राम गोपाल यादव ने सरकार की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, वहीं CJP के संस्थापकों ने लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

ख़बर विस्तार से:
​"सिविल कपड़ों में लाठियां बरसाने वाले कौन थे?" - राम गोपाल यादव।
​CJP के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने पेपर लीक और प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर सरकार से तीखे सवाल पूछे।

​सांसद राम गोपाल यादव ने कहा; "भाजपा के कार्यकाल में कितने पेपर लीक हुए हैं और कितनों के खिलाफ कार्रवाई हुई है? अभी तक किसी को कोई सजा हुई है? आप सत्ता में बैठे हैं और जनता आपसे जवाब चाहती है।"

​छात्रों और प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए उन्होंने आगे कहा; "ये प्रदर्शन कर रहे बच्चे कोई किराए पर लाए नहीं गए हैं... यह तरीका ठीक नहीं है। जो लोग सिविल कपड़ों में बच्चों पर लाठियां बरसा रहे थे, वे लोग कौन थे?"

CJP का 34वां दिन: "पुलिस को कोर्ट में घसीटेंगे", सोनम सर की भूख हड़ताल का 26वां दिन
​दूसरी ओर, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापकों ने अपने आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया है। पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने दिल्ली में हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की।
​अभिजीत दिपके ने बयान जारी करते हुए कहा; "मैं लाठीचार्ज के बारे में पहले ही बोल चुका हूं। यह बहुत बेरहम था और हम इसे करने वाले पुलिस अधिकारियों को कोर्ट में ले जाएंगे।"

प्रदर्शन की मौजूदा स्थिति की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया:
​आंदोलन का समय: आज CJP के प्रोटेस्ट का 34वां दिन है।
​सोनम सर की भूख हड़ताल: सोनम सर की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का आज 26वां दिन है।

​दिपके ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, यह प्रदर्शन जारी रहेगा। हालांकि, स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को देखते हुए उन्होंने कहा; "हम सोनम सर से लगातार अनुरोध कर रहे हैं कि वे अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दें, क्योंकि हम किसी भी कीमत पर उनकी जान नहीं गंवा सकते।"

N5: दिल्ली में चल रहा यह प्रदर्शन अब महज़ एक आंदोलन न रहकर बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनता दिख रहा है। विपक्ष (सपा) द्वारा सिविल ड्रेस में लाठीचार्ज करने वालों की पहचान पर सवाल उठाने और CJP द्वारा कानूनी लड़ाई लड़ने के ऐलान के बाद शासन-प्रशासन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
​देश और प्रदेश की हर बड़ी खबर के लिए N5 से जुड़े रहें। धन्यवाद!

Comments

Popular posts from this blog

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !