गांधी परिवार में जो पैदा होता है, उसे भावी प्रधानमंत्री मान लिया जाता है- सांसद निशिकांत दुबे।
गांधी परिवार में जो पैदा होता है, उसे भावी प्रधानमंत्री मान लिया जाता है- सांसद निशिकांत दुबे। गांधी परिवार में जो पैदा होता है, उसे भावी प्रधानमंत्री मान लिया जाता है। — वे स्पीकर, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, सीबीआई निदेशक, मुख्य न्यायाधीश का चुनाव करना चाहते हैं।आप हताश हो रहे हैं, सिर्फ इसलिए कि आप पिछले 12 सालों में किसी को भी प्रधानमंत्री नहीं बना पाए। ये लोकसभा में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे जी ने कहा है। इनके इस कथन में सोलह आना सच्चाई है। इसमें कोई दो राय नहीं कि कांग्रेस बौखलाहट में हैं। कांग्रेस सुप्रीमों राहुल गांधी और इनके समर्थकों में साफ-साफ देखा और महसूस किया जा सकता है। सांसद का बयान ये, सीधे तौर पर कांग्रेस और गांधी परिवार की विरासत वाली राजनीति पर निशाना साधती है। यहाँ यह बताने का प्रयास है कि योग्यता के बजाय जन्म के आधार पर नेतृत्व तय होता है। इसे ‘नामदार बनाम कामदार’ की लड़ाई के रूप में समझा जा सकता है जो भारतीय मतदाताओं के एक बड़े वर्ग के लिए उपयोगी है। सांसद निशिकांत जी साफ-साफ बताने का प्रयास कर रहे है कि गांधी खानदान देश के लोकसभा स्पीकर, राष्ट्रपति, उपराष्ट...