Skip to main content

Posts

मिड-डे मील के खाने में मिले कीड़े, छात्रों ने फेंकी थाली:गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, आरजेडी फायर!

मिड-डे मील के खाने में मिले कीड़े, छात्रों ने फेंकी थाली:गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल, आरजेडी फायर! ​ अरवल (बिहार) N5: बिहार के अरवल जिले स्थित एक सरकारी स्कूल में बच्चों को परोसे गए मध्याह्न भोजन (Mid-Day Meal) में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। खराब और दूषित खाना मिलने से नाराज स्कूली छात्रों ने भोजन करने से इनकार कर दिया और अपनी थालियों का खाना कचरे में फेंक दिया। इसी से राज्य में स्कूली बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता पर एक बार फिर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है।  ​सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूली छात्र नीली यूनिफॉर्म में अपनी थालियों में मिला खाना डस्टबिन और नाली में फेंक रहे हैं। स्थानीय स्तर पर उठ रही खबरों के अनुसार, बच्चों को पौष्टिक आहार देने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं और कथित तौर पर सड़ा हुआ व निम्न गुणवत्ता का भोजन परोसा जा रहा है। ​सरकार के इस व्यवस्था पर जनता का  गहराया आक्रोश। ​इस घटना के सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में काफी रोष है। लोगों का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्ष...

SDM गरिमा लोहिया के कड़े रुख के बाद पुराने मामले और बदहाली फिर चर्चा में: मोकामा के सरकारी स्कूलों की स्थिति चिंताजनक।।

SDM गरिमा लोहिया के कड़े रुख के बाद पुराने मामले और बदहाली फिर चर्चा में: मोकामा के सरकारी स्कूलों की स्थिति चिंताजनक।। ​मोकामा/बाढ़/N5:  बिहार के पटना जिले अंतर्गत मोकामा प्रखंड के सरकारी विद्यालयों की दयनीय स्थिति एक बार फिर चर्चा में है। बाढ़ की अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) गरिमा लोहिया द्वारा स्कूलों के औचक निरीक्षण के दौरान पाई गई अव्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगने की कार्रवाई के बाद, शिक्षा व्यवस्था की पुरानी परतें भी खुलने लगी हैं। बिहार के मोकामा क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं की बदहाली का मामला सामने आया है। क्षेत्र के स्कूलों की जर्जर हालत और कुव्यवस्था को देखते हुए बाढ़ की अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) गरिमा लोहية ने कड़ी नाराजगी जताई है। ​अचानक निरीक्षण और लापरवाही पर एक्शन विद्यालयों के औचक निरीक्षण के दौरान कक्षाओं की स्थिति, पठन-पाठन के स्तर और बुनियादी सुविधाओं में भारी खामियां पाई गईं। बच्चों की पढ़ाई और स्कूल परिसरों की लाचारी को देखकर प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संबंध...

CJP के कार्यक्रम पर, BJP युवा मोर्चा और ABVP नेताओं ने किया हमला: कैसे होगा स्कूल ठीक बङा सवाल।।

CJP के कार्यक्रम पर, BJP युवा मोर्चा और ABVP नेताओं ने किया हमला: कैसे होगा स्कूल ठीक बङा सवाल।।  ​जोधपुर, राजस्थान, N5: राजस्थान के जोधपुर में आयोजित सिटिजंस फॉर जस्टिस एंड पीस (CJP) के एक कार्यक्रम के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अचानक कार्यक्रम स्थल में घुस आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परिसर में प्रवेश करने के बाद युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं और CJP के सदस्यों के बीच तीखी बहस हुई, जो जल्द ही झड़प में बदल गई। ​हंगामे के दौरान BJP युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने CJP के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। ​पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हंगामा करने और हिंसा भड़काने के आरोप में BJP युवा मोर्चा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के 2 पदाधिकारियों सहित कुल 11 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए ग...

पत्रकारों ने पेश की: बदहाल स्कूलों की हकीकत उजागर,राजनीतिक पार्टियों के '5-स्टार' दफ्तरों पर उठे सवाल।।

पत्रकारों ने पेश की: बदहाल स्कूलों की हकीकत उजागर , राजनीतिक पार्टियों के ' 5-स्टार ' दफ्तरों पर उठे सवाल।। जयपुर, राजस्थान, N5 : एक तरफ जहाँ देश के मुख्यधारा के मीडिया (जिसे अक्सर आलोचकों द्वारा ' गोदी मीडिया ' कहा जाता है) पर सत्ता की चरणवंदना के आरोप लगते रहे हैं , वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के पत्रकारों ने सच्ची और जनसरोकार वाली पत्रकारिता की एक नई मिसाल कायम की है। राज्य के ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में सरकारी स्कूलों की बदहाली को लेकर स्थानीय पत्रकारों द्वारा छेड़ी गई मुहिम की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। जमीनी हकीकत ने उड़ाई हुक्मरानों की नींद। राजस्थान के इन साहसी पत्रकारों ने वातानुकूलित स्टूडियो से बाहर निकलकर असली जनहित क्या होता है , यह कर दिखाया है। उन्होंने गाँवों और कस्बों के उन सरकारी स्कूलों की जमीनी हकीकत को कैमरे में कैद किया है , जहाँ बच्चे खस्ताहाल और असुरक्षित इमारतों में पढ़ने को मजबूर हैं। बुनियादी सुविधाओं के अभाव और जर्जर हो चुके स्कूलों की इन तस्वीरों ने हुक्मरानों की नींद उड़ा दी है और प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। 5-स्टार दफ्तरो...

हरदोई में महंगाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) का अनोखा प्रदर्शन: 20 रुपये किलो बेची चीनी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।।

हरदोई में महंगाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) का अनोखा प्रदर्शन: 20 रुपये किलो बेची चीनी , सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।। हरदोई , उत्तर प्रदेश, N5 : चीनी की दाम 70 रुपये प्रति किलोग्राम हो चुकी है। अब देश इस दाम को सहन करने में अ-सक्षम दिख रहा है। लोग भी इस दाम से त्रस्त आते दिख रहे है और सङक पर आ रहे हैं। वहीं बीजेपी के नेता लोग चीनी के बढ़ते दाम को जनकल्याण बता रहे हैं। अब पानी सर से ऊपर बहता देख देश व उत्तर प्रदेश की विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) ने एक अनोखा और अनूठा प्रदर्शन किया है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने हरदोई जिले में सपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई , विशेषकर चीनी की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आम जनता के लिए मात्र 20 रुपये प्रति किलोग्राम में चीनी का स्टॉल लगा दिया। और इस स्टॉल से पीडीए के लोगों को मात्र 20 रुपये प्रति किलोग्राम के दाम से चीनी बांटी। ख़बर ये है कि समाजवादी पार्टी के लोग हाल में आने वाले रक्षाबंधन तक चीनी लोगों में बाँटने का काम करेंगे। सपा नेता रामज्ञान गुप्ता की अगुवाई में लगा स्टॉल इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सपा न...

OPINION

View All

POLITICS

View All

BIHAR

View All

CRIME

View All