Skip to main content

हरदोई में महंगाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) का अनोखा प्रदर्शन: 20 रुपये किलो बेची चीनी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।।

हरदोई में महंगाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) का अनोखा प्रदर्शन: 20 रुपये किलो बेची चीनी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।।

हरदोई, उत्तर प्रदेश, N5:

चीनी की दाम 70 रुपये प्रति किलोग्राम हो चुकी है। अब देश इस दाम को सहन करने में अ-सक्षम दिख रहा है। लोग भी इस दाम से त्रस्त आते दिख रहे है और सङक पर आ रहे हैं। वहीं बीजेपी के नेता लोग चीनी के बढ़ते दाम को जनकल्याण बता रहे हैं। अब पानी सर से ऊपर बहता देख देश व उत्तर प्रदेश की विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) ने एक अनोखा और अनूठा प्रदर्शन किया है।

समाजवादी पार्टी (सपा) ने हरदोई जिले में सपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, विशेषकर चीनी की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आम जनता के लिए मात्र 20 रुपये प्रति किलोग्राम में चीनी का स्टॉल लगा दिया। और इस स्टॉल से पीडीए के लोगों को मात्र 20 रुपये प्रति किलोग्राम के दाम से चीनी बांटी। ख़बर ये है कि समाजवादी पार्टी के लोग हाल में आने वाले रक्षाबंधन तक चीनी लोगों में बाँटने का काम करेंगे।

सपा नेता रामज्ञान गुप्ता की अगुवाई में लगा स्टॉल

इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने किया। सपा व्यापार सभा के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्होंने बाजार में एक विशेष स्टॉल लगाया, जहां आम लोगों को बाजार मूल्य से काफी कम दाम पर चीनी उपलब्ध कराई गई।

"PDA का सच, महंगाई से निजात"

प्रदर्शन स्थल पर एक बड़ा बैनर भी लगाया गया था, जिस पर सपा के 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को दर्शाते हुए "PDA का सच, महंगाई से निजात - PDA चीनी मात्र 20/- किलो" का नारा लिखा था। बैनर पर पार्टी के शीर्ष नेताओं की तस्वीरें भी मौजूद थीं।

प्रदर्शन से जुड़ी अहम जानकारियां

स्थान और आयोजन: यह स्टॉल हरदोई के महिला जिला चिकित्सालय (मेडिकल कॉलेज) के बाहर लगाया गया था, जिसका नेतृत्व सपा नेता और समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव रामज्ञान गुप्ता ने किया।

3 क्विंटल चीनी बिकी: शुरुआत में बेचने के लिए 2 क्विंटल चीनी मंगाई गई थी, लेकिन महिलाओं की भारी भीड़ और उत्सुकता को देखते हुए 1 क्विंटल चीनी और मंगवानी पड़ी।

सीमित मात्रा: बढ़ती मांग को नियंत्रित करने और अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए प्रत्येक खरीदार को केवल 1 किलो चीनी ही दी गई। कुल मिलाकर लगभग 300 महिलाओं ने इस स्टॉल से चीनी खरीदी।

65 रुपये किलो वाली चीनी 20 रुपये में बेची, रक्षाबंधन तक जारी रहेगा अभियान

महंगाई और लगातार बढ़ती खाद्य सामग्री की कीमतों के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को हरदोई के बाजार में लगभग 65 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाली चीनी को आम जनता के लिए मात्र 20 रुपये प्रति किलोग्राम में उपलब्ध कराया। सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने इस मौके पर घोषणा की कि आगामी त्योहारों को देखते हुए वह रक्षाबंधन तक गांवों और मोहल्लों में जाकर गरीब महिलाओं को इसी 20 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी उपलब्ध कराएंगे, ताकि लोग आसानी से त्योहार मना सकें।

'PDA' का संदेश और सरकार पर निशाना

स्टॉल पर 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का बैनर लगाकर सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार पर महंगाई को काबू करने में पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाया। इस दौरान समाजवादी व्यापार सभा के जिला महासचिव अवनीश यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव 'दीपू' और गिरीश गुप्ता सहित कई अन्य सपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

N5: 20 रुपये किलो चीनी मिलने की खबर फैलते ही स्टॉल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लाल टोपी पहने समाजवादी पार्टी(सपा)कार्यकर्ताओं ने चीनी वितरित करते हुए सरकार की आर्थिक नीतियों और महंगाई पर तीखा हमला बोला। इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सस्ती चीनी मिलने की खबर और इस अनोखे तरीके से किए गए सरकार के घेराव का वीडियो अब स्थानीय स्तर से लेकर नेशनल सोशल मीडिया तक पर तेजी से वायरल हो रहा है।

(रिपोर्ट- न्यूज डेस्क N5)




Popular Posts

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...

OPINION

View All

POLITICS

View All

BIHAR

View All

CRIME

View All