नालंदा में मिड-डे मील की बड़ी लापरवाही: नमक की जगह सर्फ मिलने से 20 से अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती।।
नालंदा में मिड-डे मील की बड़ी लापरवाही: नमक की जगह सर्फ मिलने से 20 से अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती।। नालंदा|बिहार |N5: बिहार के नालंदा जिले स्थित नूरसराय प्रखंड के परासी मध्य विद्यालय में मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) के दौरान भयंकर लापरवाही का मामला सामने आया है। खाने में नमक कम होने की शिकायत पर कथित तौर पर नमक की जगह वाशिंग पाउडर (सर्फ) मिला दिया गया, जिसके बाद भोजन करते ही 25 से ज्यादा बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घटना का मुख्य ब्योरा इस प्रकार से है: लापरवाही की वजह ये बताए गए। मंगलवार को मेन्यू के तहत बच्चों को सोयाबीन-चावल परोसा गया था। बच्चों द्वारा सब्जी में नमक कम बताने पर रसोइए ने भूलवश नमक के डिब्बे के पास रखा सर्फ उठाकर खाने में मिला दिया। स्वास्थ्य पर ये हुआ असर। सर्फ युक्त खाना खाते ही छात्र-छात्राओं को जी मिचलाने, उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत होने लगी। अस्पताल में पसरा अव्यवस्था। स्कूल स्तर पर एंबुलेंस न मिलने के कारण परिजनों को बच्चों को ऑटो व ई-रिक्शा (टोटो) से बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। वहां भी एक-एक बेड...