Skip to main content

पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज: घायलों से मिले तेजस्वी यादव, अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप।।

पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज: घायलों से मिले तेजस्वी यादव, अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप।।

पटना, बिहार, N5: डॉक्टर लोग कहते हैं कि मारपीट करके आये हो। इलाज नहीं कर रहे हैं सर। करीब चार घंटा तक सर से खून बहता रहा ये लोग इलाज नहीं किया। महिला डॉक्टर घृणा करके बात करती है। चार से पाँच पुलिस वालों ने घेर कर सर पर वार किया। चार से पांच टांके लगे हैं। डंडा से मारा है– अस्पताल में घायल आंदोलनकारी।”

राजधानी पटना में लोकतांत्रिक प्रदर्शन के दौरान छात्रों और युवाओं पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अस्पताल पहुंचकर लाठीचार्ज में घायल हुए आंदोलनकारियों और छात्रों से मुलाकात की और उनका हाल जाना।

अस्पताल में घायलों की आपबीती और बदहाली

अस्पताल में भर्ती घायल प्रदर्शनकारियों ने तेजस्वी यादव के सामने अपनी आपबीती सुनाते हुए अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों की संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल उठाए।

घंटे भर बहता रहा खून: एक घायल छात्र ने बताया कि सिर में चोट लगने के बाद लगभग चार घंटे तक उसके सिर से लगातार खून बहता रहा, लेकिन लंबे समय तक किसी भी डॉक्टर ने उसका इलाज शुरू नहीं किया।

इलाज से इनकार और घृणास्पद व्यवहार: घायलों का आरोप है कि डॉक्टर यह कहकर इलाज करने में आनाकानी कर रहे हैं कि "मारपीट करके आए हो।" इसके अलावा, अस्पताल की एक महिला डॉक्टर पर घृणास्पद व्यवहार करने और अभद्रता से बात करने का भी आरोप लगाया गया है।

पुलिस की बर्बरता: पीड़ितों के अनुसार, 4 से 5 पुलिसकर्मियों ने उन्हें चारों तरफ से घेरकर डंडों से सिर पर सीधे वार किए। इस हमले में छात्रों को सिर में 4 से 5 टांके आए हैं।

तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला

अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर सरकार और पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लिया।

इमरजेंसी में इलाज न मिलने पर घेरा: तेजस्वी यादव ने कहा कि पटना में लोकतांत्रिक प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया। अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती होने के बावजूद घायलों का घंटों तक इलाज नहीं किया गया।

भविष्य रौंदने का आरोप: उन्होंने कहा कि देश की सबसे अधिक युवा आबादी वाले बिहार में छात्रों और युवाओं का भविष्य रौंदा जा रहा है। अपने हक-अधिकार के लिए आवाज उठाने वाले प्रदर्शनकारियों पर लाठियां और गोलियां बरसाई जा रही हैं।

माफी की मांग: तेजस्वी यादव ने इस पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए 'एक्सीडेंटल सीएम' सम्राट चौधरी से छात्रों से तुरंत माफी मांगने की मांग की है।

इस घटना के बाद से राज्य में पुलिसिया कार्रवाई और स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। बता दूँ एक आंदोलनकारी के सर पर चौदह टांके लगे हैं। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि पुलिस ने इस आंदोलन में कितनी बर्बरता की है। ये लोग हक की लङाई लङ रहे हैं। जो इन्हे लोकतंत्र अधिकार दिया है। इस तरह से आंदोलनकारियों के साथ खून-खराब करना लोकतंत्र को चुनौति देता है।

(रिपोर्ट- शैलेन्द्र कुमार N5)


Popular Posts

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...

OPINION

View All

POLITICS

View All

BIHAR

View All

CRIME

View All