मोतिहारी में नवजात शिशु की खरीद-बिक्री के मामले का भंडाफोड़: पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, 1.5 लाख नकद बरामद।।
मोतिहारी में नवजात शिशु की खरीद-बिक्री के मामले का भंडाफोड़: पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, 1.5 लाख नकद बरामद।।
पूर्वी चंपारण, बिहार,N5:
माँ की गोद की गर्माहट और नवजात की पहली किलकारी किसी भी परिवार के लिए जीवन की सबसे बड़ी खुशी होती है। लेकिन जब यही मासूम किलकारियाँ पैसों की लालच में बिकने लगें, तो इंसानियत सन्न रह जाती है। बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले से सामने आई एक घटना ने समाज के इसी डरावने और संवेदनशील पहलू को उजागर किया है, जहाँ एक नवजात शिशु का सौदा चंद रुपयों की खातिर किया जा रहा था।
बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के नगर थाना क्षेत्र में नवजात शिशु की खरीद-बिक्री से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इस अवैध कारोबार में लिप्त गिरोह के कई सदस्यों को रंगे हाथों धर दबोचा है।
अस्पताल चौक का सन्नाटा और पुलिस की दबिश
मोतिहारी का नगर थाना क्षेत्र स्थित अस्पताल चौक, जो आमतौर पर मरीजों और तीमारदारों की भागदौड़ से भरा रहता है, 23 अगस्त 2026 को एक घिनौने अपराध का गवाह बनने वाला था। गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने समय रहते मोर्चेबंदी कर ली। और जिसके बाद हुआ उस सच से बिहार के तमात जनता अवगत हो गई है।
त्वरित कार्रवाई और छापेमारी
दिनांक 23.08.26 को पुलिस को सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवजात बच्चे के सौदेबाजी का प्रयास किया जा रहा है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने बिना किसी देरी के रणनीति बनाकर त्वरित कार्रवाई की और मोतिहारी के अस्पताल चौक के समीप छापेमारी कर इस अवैध खरीद-बिक्री में शामिल आरोपियों को घेरकर उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तारी और नकदी की बरामदगी
मोतिहारी का नगर थाना क्षेत्र स्थित अस्पताल चौक के पास की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से नवजात शिशु की खरीद-बिक्री में संलिप्त कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 04 महिलाएं और 01 पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा, पुलिस ने नवजात शिशु के माता-पिता के पास से 1,50,000/- (एक लाख पचास हजार) रुपये की नकद राशि भी बरामद की है।
मुख्य विवरण एक नजर में
घटना स्थल: अस्पताल चौक, नगर थाना क्षेत्र, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)
कार्रवाई की तिथि: 23.08.26
कार्रवाईकर्ता: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा गठित पुलिस टीम
गिरफ्तार आरोपी: कुल 05 (04 महिलाएं एवं 01 पुरुष)
बरामदगी: 1,50,000/- रुपये नकद (माता-पिता के पास से)
कानूनी प्रक्रिया और आगे की जांच
शिशुओं की अवैध खरीद-बिक्री समाज और कानून दोनों के दृष्टिकोण से एक संगीन अपराध है। अस्पताल चौक जैसे क्षेत्र से इस प्रकार के नेटवर्क का पकड़ा जाना पुलिस की तत्परता और सतर्कता को दर्शाता है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने गिरफ्तार सभी 04 महिलाओं एवं 01 पुरुष के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। बरामद नकद राशि 1,50,000/- रुपये को साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया है। पुलिस प्रशासन इस बात की भी जांच कर रहा है कि क्या यह गिरोह पहले भी ऐसे मामलों में शामिल रहा है या इसके पीछे कोई बड़ा मानव तस्करी नेटवर्क काम कर रहा है।
N5: यदि इस जाँच के मामले में पुलिस को इससे अधिक सुराग मिलती है तो ये मामला बहुत बङा रूप ले सकता है। बिहार पुलिस को बङी कामयाबी हाथ लगी है, क्योंकि सभी के सभी रंगे हाथ पकङे गए है। बङा रैकेट का खुलासा हो सकता है, ऐसा लोगों का अनुमान है। लेकिन, समस्या यहीं खङा हो जायेगी कि गिरफ्तार लोग पुलिस के समाने कितना सच उगल पाते है। पुलिस के द्वार बनाये गये दबाव के बाद भी ये लोग मुँह नहीं खोलते हैं तो फिर मामला यहीं तक सिमट कर रह जायेगा।
इससे जुङे आगे की ख़बर का इंतजार रहेगा और जैसे ही इससे संबंधित कुछ बङा अपडेट आते हैं हम आपको उस सूचना से अवगत जरूर करायेंगे।
(रिपोर्ट- न्यूज डेस्क N5)
