Skip to main content

Posts

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय सेना के हवलदार सोमन राणा ने जीता स्वर्ण पदक।।

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय सेना के हवलदार सोमन राणा ने जीता स्वर्ण पदक।। ​पटना / गया (N5/विशेष संवाददाता): बिहार के गया जिले के निवासी और भारतीय सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत सोमन राणा ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों (Glasgow Commonwealth Games) के पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। ​पुरुष शॉटपुट F-57 स्पर्धा में ऐतिहासिक जीत।। ​सोमन राणा ने यह स्वर्णिम सफलता पुरुषों की शॉटपुट F-57 स्पर्धा में हासिल की। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही वे राष्ट्रमंडल खेलों की इस विशेष स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। ​ जीत के बाद देश और राज्य में खुशी की लहर ​सेना के जवान और बिहार के लाल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश और राज्य में जश्न का माहौल है। आकाशवाणी समाचार (पटना) सहित कई खेल संघों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

RJD प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप; EVM और पोलिंग बूथों पर उठाए सवाल-बांकीपुर उपचुनाव।।

RJD प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप; EVM और पोलिंग बूथों पर उठाए सवाल-बांकीपुर उपचुनाव।। ​पटना/बांकीपुर/Nalanda5: ​बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान राजनीतिक सरगर्मियां और आरोप-प्रत्यारोप का दौर काफी तेज हो गया है। चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने प्रतिद्वंद्वी दलों और प्रशासनिक व्यवस्था पर सत्ता के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। ​न्यूज मीडिया से बातचीत के दौरान RJD प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने कहा कि मतदान के दिन पोलिंग बूथों पर खुलेआम सत्ता पक्ष और अन्य दलों द्वारा धांधली और अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की गई। ​'आरजेडी समर्थक शांतिप्रिय, विरोधी कर रहे थे हंगामा' ​रेखा गुप्ता ने दावा किया कि RJD के समर्थकों और आम मतदाताओं ने अत्यंत शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक पोलिंग बूथों के आसपास हंगामा और शोर-शराबा करते दिखे, जिसका सीधा उद्देश्य मतदाताओं में भ्रम फैलाना था। ​ EVM के प्रिंटिंग पर रेखा गुप्ता ने  उठाए सवाल ​RJD उम्मीद...

कोसी और गंगा नदी के उफान से कई इलाकों में कटाव तेज, तीनधरियां पंचायत में दहशत का माहौल।।

कोसी और गंगा नदी के उफान से कई इलाकों में कटाव तेज, तीनधरियां पंचायत में दहशत का माहौल।। ​ कटिहार / पटना/N5: बिहार के कटिहार जिले में नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से नदी तटीय इलाकों में स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। कोसी और गंगा नदी के उफान के कारण कई इलाकों में भू-कटाव काफी तेज हो गया है, जिससे तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ​विशेष रूप से कुर्सेला प्रखंड की तीनधरियां पंचायत में कटाव ने विकराल रूप धारण कर लिया है। नदी के तेज कटाव को देखकर स्थानीय निवासियों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त है। लोग अपने आशियाने और खेती-बारी को लेकर गंभीर चिंता में हैं। ​स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने जानकारी दी कि  तीनधरियां पंचायत में युद्धस्तर पर कटाव निरोधी (Anti-Erosion) कार्य चलाए जा रहे हैं। ​कटाव की प्रचंड तीव्रता के कारण कार्य में कुछ व्यावहारिक बाधाएं जरूर आ रही हैं, लेकिन अभियंताओं (Engineers) की टीम मौके पर लगातार डटी हुई है और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटी है। ​"नदी के तीव्र बहाव के कारण कुछ मुश...

कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा हमला: विदेशी फंडिंग के आरोपों पर गृह मंत्री अमित शाह से मांगा इस्तीफा।।

​ 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा हमला: विदेशी फंडिंग के आरोपों पर गृह मंत्री अमित शाह से मांगा इस्तीफा।। ​छत्रपति संभाजीनगर / नई दिल्ली/ N5: ​NEET परीक्षा धांधली और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर पिछले एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने देश के गृह मंत्री अमित शाह और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।  अपने गृह नगर छत्रपति संभाजीनगर लौटने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दीपके ने आरोप लगाया कि आंदोलन को दबाने के लिए उन पर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है और गृह मंत्रालय अपनी विफलताओं को छिपाने की कोशिश कर रहा है। ​"विदेशी फंडिंग का दावा गृह मंत्रालय का फेलियर" ​आंदोलन को विदेशों या बाहरी ताकतों से फंडिंग मिलने के आरोपों पर पलटवार करते हुए दीपके ने कहा: ​"अगर यह कहा जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी को बाहर से फंडिंग मिल रही है या यह आंदोलन विदेश से चलाया जा रहा है, तो यह अमित शाह का सीधा फेलियर है। देश की सुरक्षा और इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय...

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मुद्दे पर अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सांसदों का प्रदर्शन।।

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मुद्दे पर अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सांसदों का प्रदर्शन।। ​नई दिल्ली/N5:  ख़बर संक्षेप में; संसद के मानसून सत्र में भारी हंगामा हुआ है कि ख़बर है।  संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को संसद परिसर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई।  ख़बर विस्तार से; अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दान/चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसदों ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। ​मकर द्वार पर हुआ प्रदर्शन और नारेबाजी ​संसद भवन के मकर द्वार पर एकत्र हुए सपा सांसदों ने हाथों में तख्तियां (प्लैकार्ड) लेकर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी सांसदों के हाथों में "चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़" और "चंदा चोर, गद्दी छोड़" लिखे पोस्टर देखे गए। ​ सपा ने उच्च स्तरीय जांच की मांग ​अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किए गए दान की सुरक्षा में भारी लापरवाही और अनियमितता हुई है। सपा नेताओं ने इस पू...

भाकपा माले विधायक संदीप सौरभ और आइसा नेताओं सहित 19 गिरफ्तार, तेज प्रताप भी हिरासत में; तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला।।

भाकपा माले विधायक संदीप सौरभ और आइसा नेताओं सहित 19 गिरफ्तार, तेज प्रताप भी हिरासत में; तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला।। ​ पटना |N5| ब्यूरो| ख़बर संक्षेप में: बिहार की राजधानी पटना में NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों और छात्र संगठनों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।  प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे और उपद्रव के बाद बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पालीगंज से भाकपा (माले) विधायक संदीप सौरभ और आइसा (AISA) के 4 छात्र नेताओं सहित कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ख़बर विस्तार से: ​24 हॉस्टल और लॉज में पुलिस की छापेमारी ​आकाशवाणी समाचार के अनुसार, पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटना विश्वविद्यालय सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 24 हॉस्टल और लॉज में छापेमारी की। इस दौरान 43 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से पूछताछ के बाद 24 को छोड़ दिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन छात्राएं भी शामिल हैं। विधायक संदीप सौरभ को उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया गया। ​ तेज प्रताप यादव को पुलिस ने लिया हिरासत में। ​छात्र आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे JJD (जनशक्ति ज...

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा: जंतर-मंतर से लेकर न्यू यॉर्क तक गूंजा आंदोलन- 'लोकतंत्र ने ली करवट।।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा: जंतर-मंतर से लेकर न्यू यॉर्क तक गूंजा आंदोलन- 'लोकतंत्र  ने ली करवट।।  ​ नई दिल्ली | N5 |स्पेशल डेस्क | ख़बर संक्षेप में: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने  इस्तीफे दे दिया है।  इस खबर का सामने आने के बाद देश भर के युवाओं और छात्र संगठनों में भारी उत्साह का माहौल है।  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्र संगठनों ने इसे अपनी सबसे बड़ी और लोकतंत्र की जीत करार दिया है।  जंतर-मंतर से लेकर विदेश की सड़कों तक जीत का जश्न मनाना शुरू हो गया है। ख़बर विस्तार से: ​ CJP अध्यक्ष का बड़ा बयान: "यह जनता के निडर होने का प्रमाण है" ​इस्तीफे की खबरों के बीच दिल्ली में आयोजित सभा जंतर-मंतर पर लोगों को संबोधित करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और अध्यक्ष अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) ने मीडिया से बात करते हुए कहा: ​"धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा इस बात का जीता-जागता सबूत है कि अगर आप लोग डरते नहीं हैं और सत्ता के सामने झुकते नहीं हैं, तो जीत आपकी ही होती है।" ​ सोनम वांगचुक बोले- 'यह सड़कों से ...