Skip to main content

भाकपा माले विधायक संदीप सौरभ और आइसा नेताओं सहित 19 गिरफ्तार, तेज प्रताप भी हिरासत में; तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला।।



भाकपा माले विधायक संदीप सौरभ और आइसा नेताओं सहित 19 गिरफ्तार, तेज प्रताप भी हिरासत में; तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला।।

पटना |N5| ब्यूरो|

ख़बर संक्षेप में:
बिहार की राजधानी पटना में NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों और छात्र संगठनों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। 
प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे और उपद्रव के बाद बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पालीगंज से भाकपा (माले) विधायक संदीप सौरभ और आइसा (AISA) के 4 छात्र नेताओं सहित कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ख़बर विस्तार से:
​24 हॉस्टल और लॉज में पुलिस की छापेमारी
​आकाशवाणी समाचार के अनुसार, पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पटना विश्वविद्यालय सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 24 हॉस्टल और लॉज में छापेमारी की। इस दौरान 43 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से पूछताछ के बाद 24 को छोड़ दिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन छात्राएं भी शामिल हैं। विधायक संदीप सौरभ को उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया गया।

तेज प्रताप यादव को पुलिस ने लिया हिरासत में।
​छात्र आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे JJD (जनशक्ति जनता दल) प्रमुख तेज प्रताप यादव ने भी पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तेज प्रताप यादव कार्यालय के अनुसार, पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने और उन्हें अपना समर्थन देने के बाद पुलिस ने तेज प्रताप यादव को भी हिरासत में ले लिया।

तेजस्वी यादव का बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला
​विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और राजद (RJD) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर राज्य सरकार और प्रशासन को आड़े हाथों लिया।

​तेजस्वी यादव ने छात्रों को धन्यवाद देते हुए कहा:
​"जिन छात्रों ने पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन किया है, उन सभी लोगों को हम धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने अपने अधिकार और बेहतर भविष्य के लिए लड़ाई लड़ी है। इसमें विपक्ष के सभी दलों ने पूरा समर्थन दिया है।"

​तेजस्वी यादव ने सरकार से मांग किया है  कि छात्र प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए सैकड़ों छात्रों, विपक्षी विधायकों और नेताओं को तत्काल रिहा किया जाए। छात्रों पर बल प्रयोग और लाठीचार्ज/गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
​उन्होंने चेतावनी दी कि अगर छात्र आंदोलनकारियों को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो छात्र फिर से व्यापक आंदोलन पर उतारू होंगे।

विपक्ष ने बोला हमला – "सम्राट चौधरी सरकार तानाशाही बंद करे"
​विपक्षी नेताओं ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार अपनी तानाशाही रवैये को बंद करे और आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज किए गए सभी मुकदमों को तुरंत रद्द करे।

​विपक्ष का आरोप है कि सरकार और प्रशासन अपराधियों व बलात्कारियों के विरुद्ध ढुलमूल रवैया अपनाता है, लेकिन अपने हक के लिए आवाज उठा रहे निर्दोष छात्रों पर सत्ता के दंभ में लाठी और तंत्र का बल दिखा रहा है।

​केंद्र के इशारे पर बिहार सरकार छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
​फिलहाल, राजधानी पटना में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
​(रिपोर्ट by N5 News Desk)

Comments

Popular posts from this blog

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !