शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा: जंतर-मंतर से लेकर न्यू यॉर्क तक गूंजा आंदोलन- 'लोकतंत्र ने ली करवट।।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा: जंतर-मंतर से लेकर न्यू यॉर्क तक गूंजा आंदोलन- 'लोकतंत्र ने ली करवट।।
नई दिल्ली | N5 |स्पेशल डेस्क |
ख़बर संक्षेप में:
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे दे दिया है।
इस खबर का सामने आने के बाद देश भर के युवाओं और छात्र संगठनों में भारी उत्साह का माहौल है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्र संगठनों ने इसे अपनी सबसे बड़ी और लोकतंत्र की जीत करार दिया है।
जंतर-मंतर से लेकर विदेश की सड़कों तक जीत का जश्न मनाना शुरू हो गया है।
ख़बर विस्तार से:
CJP अध्यक्ष का बड़ा बयान: "यह जनता के निडर होने का प्रमाण है"
इस्तीफे की खबरों के बीच दिल्ली में आयोजित सभा जंतर-मंतर पर लोगों को संबोधित करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और अध्यक्ष अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) ने मीडिया से बात करते हुए कहा:
"धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा इस बात का जीता-जागता सबूत है कि अगर आप लोग डरते नहीं हैं और सत्ता के सामने झुकते नहीं हैं, तो जीत आपकी ही होती है।"
सोनम वांगचुक बोले- 'यह सड़कों से निकली सीधी लोकतंत्र की जीत है'
प्रसिद्ध समाजसेवी और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने भी अस्पताल के बेड से 'विक्ट्री साइन' (Victory Sign) दिखाते हुए अपनी तस्वीर साझा की। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए लिखा:
"यह सड़कों से सीधे निकली प्रत्यक्ष लोकतंत्र की जीत है... यह शांति, धैर्य और निरंतर प्रयास की जीत है। देश की Gen-Z और CJP को बधाई। देश के हर कोने से उठ खड़े होने और डर का डर खत्म करने के लिए सभी नागरिकों का धन्यवाद।"
जंतर-मंतर पर जश्न और नया नारा: "अगली बारी..."
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हजारों छात्रों का हुजूम उमड़ पड़ा। जश्न के माहौल के बीच 'इंडियन यूथ कांग्रेस' और युवाओं के बीच एक नया नारा गूंज उठा: "अगली बारी मोदी की..."।
प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना है कि यह आंदोलन सिर्फ एक मंत्री के इस्तीफे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शिक्षा व्यवस्था में सुधार की शुरुआत है।
N5: इस आंदोलन का असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखने को मिला। अमेरिका के न्यू यॉर्क में भारतीय मूल के युवाओं और छात्रों ने एकजुट होकर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) लहराया और भारत में चल रहे इस छात्र आंदोलन के प्रति अपनी एकजुटता जताई।
Nalanda5 न्यूज डेस्क की रिपोर्ट।

Comments