Skip to main content

कांवर यात्रा पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पारू थाना क्षेत्र में सनसनी: जांच में जुटी पुलिस।।


कांवर यात्रा पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पारू थाना क्षेत्र में सनसनी: जांच में जुटी पुलिस।।      

मुजफ्फरपुर/पारू/N5:

सावन के पवित्र महीने में कांवर यात्रा के लिए निकले एक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। यह बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के सनसनीखेज और दुखद घटना है। 

घटना का विवरण पुलिस ने इस प्रकार से बताई है:

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गोलू कुमार के रूप में हुई है। गोलू कुमार जब कांवर यात्रा पर जाने के लिए निकले थे, तभी रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया और गोली मार दी। गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

​आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बदकिस्मती से उन्होंने दम तोड़ दिया और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूर्व में मिली थी जान से मारने की धमकी:

पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड के तार पुरानी रंजिश से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक गोलू कुमार को घटना से पहले जान से मारने की धमकियां भी मिली थीं। अपराधियों ने इसी धमकी को अंजाम देते हुए इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी:

घटना की सूचना मिलते ही पारू थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस रात्री में हीं पहुंच गई। पुलिस टीम ने वारदात स्थल की घेराबंदी कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा (Empty Cartridge) बरामद हुआ है, जिसे साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया गया है।

एसडीपीओ सरैया का आधिकारिक बयान:

इस गंभीर हत्याकांड के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्वरित प्रतिक्रिया दी है। सरैया की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुश्री अभिजीत कौर ने देर रात में हीं इन्होने घटनास्थल का मुआयना किया और पुलिस का प्रारंभिक बयान जारी किया।

​एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी बिंदुओं (जिसमें पूर्व में मिली धमकी का एंगल भी शामिल है) पर गहन जांच जारी है। अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और लगातार छापेमारी की जा रही है। मुजफ्फरपुर पुलिस ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है और दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने का आश्वासन दिया है।

​         (रिपोर्ट: न्यूज़ डेस्क N5)


Popular Posts

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...