Skip to main content

साहिल लोचव (जो जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन की गोलियां से घायल हैं) का दर्ज हुआ मामला: नेताप्रतिपक्ष ने लगाई गुहार।।



साहिल लोचव (जो जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन की गोलियां से घायल हैं) का दर्ज हुआ मामला: नेताप्रतिपक्ष ने लगाई गुहार।।

नई दिल्ली|भारत |N5:
साहिल के शरीर में सैंकडों पैलेट गन की गोलियां धंसे है। ये गोलियां NEET प्रोटेस्ट के दरम्यान साहिल को लगी। गोलियां किसके के आदेश पर चलाये गए इसका जवाब अभी जनता को नहीं मिले हैं, नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी सरकार से लगातार सवाल कर रहे हैं। पैलेट गन की गोलियों से छलनी हुए साहिल इसको लेकर कानूनी लड़ाई लङना चाहते है, जिसके लिए पहले FIR दर्ज कराने को लेकर थाने गए और साथ में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी गए तब FIR दर्ज की गई। 

इसपर साहिल ने पहला बयान में मीडिया को बोले, "खुशी तो है लेकिन दुख भी है कि लीडर ऑफ अपोजिशन के यहां होने के बाद भी 8 घंटे का लंबा समय लग गए FIR होने में। जबकि मैं खुद गवाह हूं । मेरे शरीर में 200 से ज्यादा छर्रे घुसे हैं फिर भी 8 घंटे में मेरी FIR लिखी गई और ये भी ना होता अगर LOP राहुल गांधी मेरा साथ न देते।"

न्याय का पहला कदम- केस दर्ज किया गया।

"साहिल के शरीर और आंख में छर्रे हैं। इनके दिल के पास भी छर्रे लगे हैं, एक आंख से दिखाई नहीं दे रहा है। हम सुबह 11:30 बजे FIR करवाने आए थे, लेकिन करीब 06:45 बजे FIR दर्ज की गई है। सोचने वाली बात है कि जब दिल्ली के बीच मौजूद पुलिस स्टेशन पर न्याय मिलने में इतना समय लग रहा है, तो गांव और छोटे शहरों के पुलिस स्टेशन में क्या होता होगा। हमने हिंदुस्तान के एक नागरिक और उसके परिवार के लिए न्याय मांगा और उसमें भी करीब साढ़े सात घंटे लग गए। जब होम सेक्रेटरी और अमित शाह ने फाइनल परमिशन दी, तब जाकर पुलिस ने FIR दर्ज की। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि FIR रोक कौन रहा था। पुलिस FIR करना चाहती थी, लेकिन 'ऊपर' से न्याय पर ब्रेक लगा दी गई थी।"
 - राहुल गांधी नेताप्रतिपक्ष। ।

जब नेता राहुल गांधी संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में DCP ऑफिस पहुंचे थे।
"14 तारीख को साहिल लोचव (जो जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हो गए थे) अपने वकीलों के साथ दिल्ली पुलिस के पास गए और लिखित शिकायत दी। उन्होंने I/O नंबर देने से इनकार कर दिया। 17 तारीख को ईमेल और फोन के ज़रिए फिर से कोशिश की गई। फिर भी कोई I/O नंबर नहीं दिया गया। कोई स्वीकृति भी नहीं दी गई। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पीड़ित के साथ मिलकर इस बात पर ज़ोर दिया लेकिन DCP फिर भी केस ऑफिसर और I/O नंबर नहीं दे रहे हैं। चूंकि यह एक संज्ञेय अपराध है, इसलिए FIR भी दर्ज होनी चाहिए, लेकिन दिल्ली पुलिस ऐसा नहीं कर रही है।" - कांग्रेस ने उस समय ये पोस्ट करके जानकारी शेयर की थी।।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा।
नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी के इस प्रयास को लेकर देश के कोने-कोने से संदेश मिल रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "...राहुल गांधी वो ही कर रहे हैं जो देश की जनता उनसे उम्मीद करती है। विपक्ष के नेता का काम है- सरकार से जवाब लेना। विपक्ष के नेता का काम है- सरकार को जवाबदेह बनाना और राहुल गांधी यही कर रहे हैं। मैं चाहूंगा कि वे ऐसे ही काम करते रहें..."

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी के धरने पर कहा।
कलबुर्गी(कर्नाटक) के जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी के धरने पर कहा, "सरकार FIR दर्ज़ नहीं कर रही। पीड़ित लड़के के शरीर में छर्रे हैं। सरकार ने कहा था कि जिन लोगों ने गलती की है उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। लेकिन अभी तक किसी के खिलाफ FIR दर्ज़ नहीं की है। इसलिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शांतिपूर्ण धरना दे रहे हैं। जिस व्यक्ति को पैलेट गन से मारा है वो व्यक्ति भी वही पर है।"

पैलेट गन से घायल हुए साहिल लोचव की वकील का बयान।
पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में, पैलेट गन से घायल हुए साहिल लोचव की वकील ने कहा, "14 अगस्त को हम कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन गए थे। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर से जुड़े सभी मामले पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन भेज दिए गए हैं। हम यहां आए। उन्होंने हमें बताया कि घटना कनॉट प्लेस इलाके में हुई है, इसलिए हमें वहीं जाना चाहिए। हम वापस उनके पास गए। जैसे ही उन्होंने शिकायत पढ़ी, उन्होंने उसे हमें वापस कर दिया और हमें काफी देर तक वहीं बिठाए रखा। SHO ने मुझसे फ़ोन पर बात की और कहा कि वे यह केस नहीं लेंगे क्योंकि उन्हें ऊपर से आदेश मिले हैं... आखिर में, हमने DCP क्राइम ब्रांच से संपर्क किया और हमें बताया गया कि शिकायतें सीधे वहां नहीं पहुंचतीं... नेता प्रतिपक्ष के यहां आने के बाद, शिकायत पर सिर्फ़ मुहर लगाई गई। लेकिन, अभी भी FIR दर्ज नहीं की जा रही है। यह साफ़ तौर पर एक अपराध है। हमारे पास लेडी हार्डिंग अस्पताल की MLC कॉपी है जिसमें घाव और उनसे खून बहने का ज़िक्र है..."
   ( रिपोर्ट- शैलेन्द्र कुमार N5)




Popular Posts

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...

OPINION

View All

POLITICS

View All

BIHAR

View All

CRIME

View All