Skip to main content

पानी की बौछारों के बीच तेजस्वी यादव का रौद्र रूप, मीसा भारती ने सरकार पर साधा निशाना-पटना की सड़कों पर उतरा जनसैलाब।।



पानी की बौछारों के बीच तेजस्वी यादव का रौद्र रूप, मीसा भारती ने सरकार पर साधा निशाना-पटना की सड़कों पर उतरा जनसैलाब।।

​पटना|बिहार|: राजधानी पटना की सड़कों पर उस समय भारी गहमागहमी देखने को मिली, जब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव रौद्र रूप में नजर आए। सरकार द्वारा चलाई जा रही पानी की बौछारों का डटकर सामना करते हुए तेजस्वी यादव सड़क पर मजबूती से संघर्ष करते दिखे।

​बीजेपी कार्यालय पर तेजस्वी यादव का सीधा हमला।
प्रदर्शन के दौरान बीजेपी दफ्तर की ओर इशारा करते हुए तेजस्वी यादव ने सत्ता पक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा:
​"देखिये ये बीजेपी का आफ़िस है। चंदा चोर, पेपर लीक, और स्टूडेंट्स को तबाह करने वाला। जात-पात छोड़कर बीजेपी को हटाए।"

पुलिस गिरफ्तारी और तेजस्वी का संकल्प।
आंदोलन के दौरान जब पुलिस ने तेजस्वी यादव को गिरफ्तार किया, तब भी उनके तेवर ढीले नहीं पड़े। पुलिस हिरासत में लिए जाने के दौरान उन्होंने बुलंद आवाज में कहा:
​"हिसाब होगा, इंसाफ होगा, न्याय का रास्ता साफ होगा।"


आरजेडी सांसद मीसा भारती का डटकर मुकाबला और गंभीर आरोप।
इस पूरे आंदोलन के दरम्यान आरजेडी सांसद मीसा भारती भी पूरी मजबूती के साथ सड़क पर डटी नजर आईं। छात्रों के साथ हुए अन्याय और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा:
​"छात्रों के साथ जो अन्याय हुआ है उसे आज 20-25 दिन बीत गए हैं मगर फिर भी सरकार नींद से नहीं जागी। सुप्रीम कोर्ट में बिहार सरकार ने माना कि AK47 का इस्तेमाल हुआ था। तब जज साहब को बिहार सरकार के वकील से यह पूछना चाहिए था कि AK47 लेकर प्रदर्शन में जाने की अनुमति किसने दी? 
अगर DM और SP ने अनुमति दी थी तो उन्हें तुरंत सस्पेंड करना चाहिए। मगर ये बिहार सरकार हत्यारी सरकार है जो आम जन की हत्या करवा रही है और युवाओं के भविष्य की भी हत्या कर रही है।"


आंदोलन से गर्माया माहौल।
पटना की सड़कों पर हुए इस प्रदर्शन, तेजस्वी यादव के कड़े रुख और मीसा भारती के तीखे बयानों ने यह साफ कर दिया है कि छात्रों के हक, पेपर लीक और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर विपक्ष अब पूरी तरह से आर-पार की लड़ाई के मूड में है।
(रिपोर्ट- शैलेन्द्र कुमार N5)

Popular Posts

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...