Skip to main content

बिहार में कानून-व्यवस्था तार-तार: पटना, पूर्णिया और बक्सर में दरिंदगी।

बिहार में कानून-व्यवस्था तार-तार: पटना, पूर्णिया और बक्सर में दरिंदगी। 

पटना/पूर्णिया/बक्सर: बिहार में सुशासन के दावों के बीच महिलाओं के खिलाफ अपराध के ग्राफ ने प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। पिछले कुछ दिनों के भीतर पटना, पूर्णिया और बक्सर से आई सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) की घटनाओं ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजधानी पटना में एक नीट (NEET) छात्रा के साथ हुई दरिंदगी ने विशेष रूप से लोगों के गुस्से को भड़का दिया है।

1. पटना: नीट छात्रा के साथ हॉस्टल में दरिंदगी

राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में पढ़ाई करने वाली एक नीट (NEET) छात्रा के साथ हॉस्टल में हीं सामूहिक दुष्कर्म किया  है का मामला प्रकाश मे आया है। जानकारी के अनुसार, छात्रा घर से हॉस्टल लौटी तभी उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया।  हॉस्टल में बहुत कम लोग थे । पुलिस ने इस मामले में कुछ गिरफ्तारियां की हैं, लेकिन राजधानी के मुख्य इलाके में ऐसी घटना होना पुलिस की पोल खोलता है।

2. पूर्णिया: मानवता को शर्मसार करने वाली घटना

पूर्णिया जिले में भी एक युवती के साथ गैंगरेप की दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ अपराधियों ने न केवल पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया बल्कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

3. बक्सर: दरिंदों ने सीमा पार की

बक्सर से भी इसी तरह की रूह कँपा देने वाली वारदात रिपोर्ट हुई है। यहाँ के ग्रामीण इलाके में एक 14 बर्ष के नाबालिग का अपहरण करके उसके  साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए राज्य में 'जंगलराज' की वापसी का आरोप लगाया है।


प्रशासन की भूमिका और जनता की मांग

इन तीनों घटनाओं के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने जिलों के कप्तानों को सख्त निर्देश दिए हैं। हालांकि, आम जनता और महिला संगठनों का कहना है कि सिर्फ कागजी कार्रवाई से काम नहीं चलेगा। सड़कों पर उतरकर लोग अपराधियों के लिए 'स्पीडी ट्रायल' और फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं।

N5Bharat की अपील: हम समाज के हर नागरिक से अपील करते हैं कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ चुप्पी तोड़ें। यदि आप अपने आस-पास कुछ भी संदिग्ध देखते हैं, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। न्याय की इस लड़ाई में हम पीड़ितों के साथ खड़े हैं।

Comments

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...