Skip to main content

दरिंदगी की हदें पार, 6 युवकों ने किया गैंगरेप; डायल 112 की सूझबूझ से बची युवती की जान

पूर्णिया: दरिंदगी की हदें पार, 6 युवकों ने किया गैंगरेप; डायल 112 की सूझबूझ से बची युवती की जान

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ आधा दर्जन युवकों ने एक युवती को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस की डायल 112 टीम की त्वरित कार्रवाई और पीड़िता की बहादुरी ने उसे मौत के मुँह से बाहर निकाल लिया।

अगवा कर रात भर की दरिंदगी

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता पैदल अपने घर जा रही थी, तभी रास्ते में एक चार पहिया वाहन पर सवार छह युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में खींच लिया। आरोपी उसे डगरूआ थाना क्षेत्र के बरियार चौक स्थित एक सुनसान कमरे (जया ट्रेडर्स के डिपो) में ले गए। वहाँ आरोपियों ने युवती को जबरन शराब पिलाई और बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता की सूझबूझ और 112 का एक्शन

वारदात के बाद पाँच आरोपी फरार हो गए, लेकिन मुख्य आरोपी मोहम्मद जुनैद नशे की हालत में वहीं सो गया। इसी दौरान पीड़िता ने अपनी हिम्मत नहीं हारी और आरोपी का ही मोबाइल उठाकर डायल 112 पर पुलिस को अपनी लोकेशन और आपबीती बताई।

सूचना मिलते ही डायल 112 की गश्ती टीम सक्रिय हुई और लोकेशन ट्रैक करते हुए मौके पर पहुँची। कमरे के बाहर ताला लटका देख पुलिस ने उसे तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। पुलिस ने पीड़िता को बदहवास और गंभीर हालत में रेस्क्यू किया और मौके से ही मुख्य आरोपी जुनैद को गिरफ्तार कर लिया।

अस्पताल में भर्ती, जाँच जारी

पीड़िता की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया GMCH (GMC) में भर्ती कराया गया है। पूर्णिया एसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फरार अन्य पाँच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी दल गठित कर दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम सबूत भी इकट्ठा किए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...