पटना के बंटी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: अवैध शराब की कमाई या देहव्यापार के विवाद में हुई हत्या? पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार।।
पटना के बंटी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: अवैध शराब की कमाई या देहव्यापार के विवाद में हुई हत्या? पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार।। पटना, 15 जुलाई 2026।। ख़बर संक्षेप में: इस मामला में कई पुलिस अधिकारी पर भी कार्रवाई हुई है। कारण साक्ष्य न जुटाने को लेकर हुई है। देहव्यापार का मामला को देखते हुए पुलिस ने इस इलाके में छापेमारी की तो कई स्थानों पर देहव्यापार के साक्ष्य मिले हैं। लेकिन बंटी यादव हत्याकांड मामला देहव्यापार का परिणाम है, इसको पुलिस मानने से बचती दिखी रही है। अभी शराब रैकेट का मामला बन रहा है और अनुसंधान जारी है ऐसा पुलिस का कहना। ख़बर विस्तार में: पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में घटित एक सनसनीखेज अपहरण और हत्याकांड मामले का पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही वारदात में प्रयुक्त मोबाइल और नकदी भी बरामद की है। क्या है पूरा मामला? घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि बीते 07 जुलाई 2026 को कोतवाली थाना अंतर्गत एक व्यक्ति के अपहरण किए जाने की अत्यंत संवेदनशील स...