पटना के बंटी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: अवैध शराब की कमाई या देहव्यापार के विवाद में हुई हत्या? पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार।।
पटना के बंटी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: अवैध शराब की कमाई या देहव्यापार के विवाद में हुई हत्या? पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार।।
पटना, 15 जुलाई 2026।।
ख़बर संक्षेप में:
इस मामला में कई पुलिस अधिकारी पर भी कार्रवाई हुई है। कारण साक्ष्य न जुटाने को लेकर हुई है।
देहव्यापार का मामला को देखते हुए पुलिस ने इस इलाके में छापेमारी की तो कई स्थानों पर देहव्यापार के साक्ष्य मिले हैं।
लेकिन बंटी यादव हत्याकांड मामला देहव्यापार का परिणाम है, इसको पुलिस मानने से बचती दिखी रही है। अभी शराब रैकेट का मामला बन रहा है और अनुसंधान जारी है ऐसा पुलिस का कहना।
ख़बर विस्तार में:
पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में घटित एक सनसनीखेज अपहरण और हत्याकांड मामले का पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही वारदात में प्रयुक्त मोबाइल और नकदी भी बरामद की है।
क्या है पूरा मामला?
घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि बीते 07 जुलाई 2026 को कोतवाली थाना अंतर्गत एक व्यक्ति के अपहरण किए जाने की अत्यंत संवेदनशील सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि-व्यवस्था-01), पटना के नेतृत्व में कांड के त्वरित उद्भेदन हेतु एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया।
SIT की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारियां
गठित पुलिस टीम ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के जरिए त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण के दिन ही यानी 07 जुलाई 2026 को छापेमारी कर इस वारदात में शामिल तीन मुख्य अभियुक्तों को धर-दबोचा। इन तीनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत तुरंत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस लगातार अपहृत व्यक्ति की सुरक्षित बरामदगी के लिए प्रयास कर रही थी, लेकिन इसी क्रम में दिनांक 11 जुलाई 2026 को अथमलगोला थाना क्षेत्र से अपहृत व्यक्ति का शव बरामद किया गया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।
अन्य दो अभियुक्त भी चढ़े पुलिस के हत्थे
हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी रही। इसी कड़ी में अग्रतर अनुसंधान के क्रम में दिनांक 13 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर फिर से सघन छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस को दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली। पकड़े गए इन नए आरोपियों के पास से पुलिस ने 03 मोबाइल फोन और ₹28,000 की नकद राशि भी बरामद की है। इस तरह मामले में अब तक कुल 5 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
अवैध शराब की काली कमाई या देहव्यापार के खिलाफ अवाज उठाना बना हत्या का कारण।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से की गई गहन पूछताछ और अब तक के अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि घटना का मुख्य कारण अवैध शराब के कारोबार से होने वाली काली कमाई के बंटवारे को लेकर उपजा आपसी विवाद था। पैसे की हिस्सेदारी की मांग को लेकर आपस में गहरा विवाद हुआ, जिसके बाद इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।
लेकिन लोगों का कहना है, "इस जगह के आसपास देहव्यापार का बङा बाजार पनप चुका है। लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। लोगों की शादियां तक कट जा रही है और यहां खुलेआम देहव्यापार का धंधा चलता है। बंटी यादव इसी देहव्यापार के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। इनकी हत्या का कारण यहीं देहव्यापार के खिलाफ लङना है।
इसके आधार पर जब पटना पुलिस बंटी यादव के कार्यक्षेत्र में छापेमारी की तब बङे स्तर पर देहव्यापार के साक्ष्य मिले हैं।
अधिकारी का बयान
इस संवेदनशील मामले के संबंध में जानकारी देते हुए श्रीमती ममता कल्याणी, नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना ने बताया,"अपहरण की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने तत्परता दिखाई थी। मामले के वैज्ञानिक और त्वरित अनुसंधान के लिए विशेष टीम (SIT) बनाई गई थी। मामले में आगे की विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है और अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।"
फिलहाल, पुलिस इस मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाने और उन्हें न्यायालय से सख्त सजा दिलाने के लिए आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

Comments