NCERT का बड़ा फैसला: कक्षा 9वीं के पाठ्यक्रम में शामिल हुआ 'आपातकाल', केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने फैसले को बताया सही।
कक्षा 9वीं के पाठ्यक्रम में शामिल हुआ 'आपातकाल', केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने फैसले को बताया सही:NCERT का बड़ा फैसला।। नई दिल्ली/N5: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने स्कूली पाठ्यक्रम में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए कक्षा 9वीं की पाठ्यपुस्तक में देश के 'आपातकाल' (Emergency) के इतिहास से जुड़े एक नए भाग को शामिल किया है। सरकार और NCERT के इस कदम को देश के इतिहास के एक काले अध्याय से नई पीढ़ी को रूबरू कराने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। "NCERT ने बिल्कुल सही काम किया" — धर्मेंद्र प्रधान: इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NCERT के कदम का पुरजोर समर्थन किया है। उन्होंने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा; "यह बिल्कुल सही है। NCERT ने बहुत सही कदम उठाया है। हमारी आने वाली पीढ़ियों को आपातकाल के काले कारनामों (dark deeds) के बारे में जानना और समझना चाहिए, ताकि देश में दोबारा कभी ऐसी स्थिति पैदा न हो। यही कारण है कि NCERT इसे सामने लेकर आया है। NCERT ने बहुत अच्...