पिछली सरकार ने रोके थे खिलाड़ियों और गरीबों के ₹42 करोड़, हमने आकर चुकाए: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता।।
पिछली सरकार ने रोके थे खिलाड़ियों और गरीबों के ₹42 करोड़, हमने आकर चुकाए: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता।। नई दिल्ली | 29 मार्च, 2026: दिल्ली विधानसभा में एक संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने पूर्ववर्ती सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन और कल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार न केवल नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है, बल्कि पिछली सरकार द्वारा छोड़ी गई वित्तीय अनियमितताओं को भी दुरुस्त कर रही है ताकि दिल्ली के विकास का पहिया न थमे। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछली सरकार ने खिलाड़ियों के इनाम और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के कल्याण के लिए आवंटित करोड़ों रुपये दबा रखे थे, जिसका भुगतान वर्तमान भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद किया है। मुख्यमंत्री ने सदन को सूचित किया कि बच्चों की खेल गतिविधियों और खिलाड़ियों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन इनामों के 24 करोड़ रुपये पिछली सरकार द्वारा जारी नहीं किए गए थे। उन्होंने कहा, "यह सोचकर भी शर्म आती है कि कैसी सरकार थी और कैसे नेता बैठे थे, जिन्होंने देश का नाम रोशन...