Skip to main content

Posts

नेपाल में भारी तबाही: 580 से अधिक लोगों की मौत, 2,400 से ज्यादा लोग अभी भी लापता।

नेपाल में भारी तबाही: 580 से अधिक लोगों की मौत, 2,400 से ज्यादा लोग अभी भी लापता। काठमांडू,पटना।N5:  नेपाल और चीन (तिब्बत) के सीमावर्ती इलाकों में 26 अगस्त को आई भीषण प्राकृतिक आपदा ने भारी तबाही मचाई है। लंगटांग राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में एक विशाल ग्लेशियर के ढहने (Glacier Collapse) और उसके बाद आई अचानक बाढ़ (Flash Flood) के कारण अब तक 580 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 2,400 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं।    आपदा का कारण और शुरुआती तबाही क्या है? भूकंपीय विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के अनुसार, हिमालयी क्षेत्र में उच्च ऊंचाई पर ग्लेशियर का एक बड़ा हिस्सा ढहकर नीचे गिरा। इससे उत्पन्न कंपन 5.2 तीव्रता के भूकंप के बराबर दर्ज किया गया। मलबे और बर्फ के तेज बहाव ने त्रिशूली और भोटेकोशी नदियों को प्रचंड बाढ़ में बदल दिया। लगभग 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बहकर आए मलबे ने नेपाल के रसुवा और नुवाकोट जिलों के कई गाँवों, सड़कों और जलविद्युत परियोजनाओं को पूरी तरह से तबाह कर दिया।  किस प्रकार की हताहत नेपाल में हुई है? नेपाल में 26 अगस्त 2026 को आई इस भीषण प...

18 फीट गहरे खड्डे में सपा विधायक ने लगाये नारे: कानपुर में भ्रष्टाचार का 'गड्ढा'।

18 फीट गहरे खड्डे में सपा विधायक ने लगाये नारे: कानपुर में भ्रष्टाचार का 'गड्ढा'। ​कानपुर।N5: कानपुर के जाजमऊ स्थित सरैया चौराहे (वीआईपी रोड) पर सड़क धंसने से एक बहुत बड़ा और गहरा गड्ढा बन गया था। भारी बारिश और अंदरूनी जलभराव के कारण सड़क धंस गई थी, जिससे लगभग 18 फीट गहरा और 5 मीटर चौड़ा गड्ढा बन गया।  खतरा टालने के लिए पुलिस ने तुरंत सड़क की एक लेन को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और जाम की स्थिति बनी रही।   लेकिन सपा विधायक (हसन रूमी) सीढ़ी के सहारे खुद इस 18 फीट गहरे गड्ढे में उतर गए और प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ वहीं धरने पर बैठ गए।   ख़बर विस्तार से: कानपुर शहर की जाजमऊ स्थित वीआईपी रोड (सरैया चौराहा) पर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क धंसने से बना 18 फीट गहरा गड्ढा प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार की पोल खोलने का केंद्र बन गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कानपुर कैंट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक मोहम्मद हसन रूमी विरोध दर्ज कराने के लिए सीढ़ी लगाकर खुद 18 फीट गहरे गड्ढे में उतर गए और वहीं धरने पर बैठ ...

रक्षाबंधन पर सुरक्षा का संकल्प: बिहार पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए संभाला मोर्चा।

रक्षाबंधन पर सुरक्षा का संकल्प: बिहार पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए संभाला मोर्चा। ​ पटना, बिहार| N5:  ​पटना: महिला एवं बालिका सुरक्षा संकल्प  का बिहार में हो गई शंखनाद। बिहार पुलिस ने इसकी नैतिक और कानूनी शुरुआत कर दी है। लफंगों की अब खैर नहीं। आ गया  अभया ब्रिगेड (पुलिस दीदी)। राज्य में बहनों और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष पेट्रोलिंग टीमों और 'पुलिस दीदी' (अभया ब्रिगेड) की शुरुआत की गई है।   रक्षाबंधन के पावन अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिहार पुलिस ने एक विशेष और सराहनीय पहल की शुरुआत की है। त्योहार के दौरान सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य स्तर पर व्यापक गश्त (पेट्रोलिंग) अभियान चलाया गया। ​40 जिलों में 1,516 वाहन तैनात, 1,408 से सघन गश्त। ​बिहार पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 28 अगस्त को राज्य के 40 पुलिस जिलों में कुल 1,516 स्कूटी एवं मोटरसाइकिल ड्यूटी पर तैनात की गईं। इनमें से 1,408 वाहनों का उपयोग सीधे तौर पर विभिन...

गंगा एक्सप्रेसवे पर दरारों को लेकर गर्माई राजनीति: अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना।

गंगा एक्सप्रेसवे पर दरारों को लेकर गर्माई राजनीति: अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना। लखनऊ, उत्तर प्रदेश, N5: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 दिसंबर 2021 को उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में जिस एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी थी और जिसका उद्घाटन अप्रैल 2026 में हुई उसमें दरारें पङने की ख़बर ने प्रदेश में भ्रष्टाचार राजनीतिक का  माहौल तैयार कर दिया है। ​उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शुमार 'गंगा एक्सप्रेसवे' एक बार फिर विवादों और सियासत के केंद्र में आ गया है। एक्सप्रेसवे पर उन्नाव के पास सड़क की ऊपरी परत पर आई बड़ी-बड़ी दरारों की तस्वीरें का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्षी दलों— समाजवादी पार्टी (सपा) —ने सरकार और निर्माण एजेंसियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ​अखिलेश यादव ने किए तीखे हमले   ​अखिलेश यादव ने चेतावनी दी है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (@yadavakhilesh) ने भी दरारों की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, "सावधान... ख़तरे में है आपकी जान!"। उन्होंने सड़क पर आई दरारों की तुलना नदी की धाराओं से करते हुए कहा कि ये अनगिनत दरारें भा...

मनेर में पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 03 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 1.280 किग्रा गांजा और ₹69,485 नकदी बरामद।

मनेर में पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 03 मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 1.280 किग्रा गांजा और ₹69,485 नकदी बरामद। ​पटना / मनेर | 27 अगस्त 2026 ​पटना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और तस्करी के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुए मनेर थाना क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। मनेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन अभियुक्तों को धर दबोचा है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करों के पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा और नकद रकम भी बरामद की है। ​गुप्त सूचना के आधार पर रची गई छापेमारी की रणनीति ​मिली जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को मनेर पुलिस को यह पुख्ता गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि मनेर थाना क्षेत्र के ग्राम-नीलकंठ टोला में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अपने-अपने घरों से चोरी-छिपे अवैध मादक पदार्थों का अवैध कारोबार (खरीद-बिक्री) किया जा रहा है। ​सूचना की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी, पटना) के निर्देशानुसार एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। इस छापेमारी दल का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), दानापुर-02 के मार...

OPINION

View All

POLITICS

View All

BIHAR

View All

CRIME

View All