रक्षाबंधन पर सुरक्षा का संकल्प: बिहार पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए संभाला मोर्चा।
पटना, बिहार| N5:
पटना: महिला एवं बालिका सुरक्षा संकल्प का बिहार में हो गई शंखनाद। बिहार पुलिस ने इसकी नैतिक और कानूनी शुरुआत कर दी है। लफंगों की अब खैर नहीं। आ गया अभया ब्रिगेड (पुलिस दीदी)। राज्य में बहनों और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष पेट्रोलिंग टीमों और 'पुलिस दीदी' (अभया ब्रिगेड) की शुरुआत की गई है।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिहार पुलिस ने एक विशेष और सराहनीय पहल की शुरुआत की है। त्योहार के दौरान सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य स्तर पर व्यापक गश्त (पेट्रोलिंग) अभियान चलाया गया।
40 जिलों में 1,516 वाहन तैनात, 1,408 से सघन गश्त।
बिहार पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 28 अगस्त को राज्य के 40 पुलिस जिलों में कुल 1,516 स्कूटी एवं मोटरसाइकिल ड्यूटी पर तैनात की गईं। इनमें से 1,408 वाहनों का उपयोग सीधे तौर पर विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर पेट्रोलिंग के लिए किया जायेगा।
संकीर्ण गलियों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में त्वरित पहुंच के लिए इन दोपहिया वाहनों को विशेष रूप से जिम्मेदारी दी गई है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच सके।
त्वरित सुरक्षा और महिलाओं में विश्वास
इस विशेष पहल के तहत महिला पुलिसकर्मियों की भी विशेष तैनाती की गई है, जिससे छात्राएं और महिलाएं बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं साझा कर सकें। कोचिंग सेंटरों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों और बाजारों के आसपास गश्त तेज कर दी गई है ताकि मनचलों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके।
रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य सरकार बेटियों की सुरक्षा के साथ-साथ इनकी पढ़ाई, पीएचडी फेलोशिप और स्टार्टअप्स के लिए भी वित्तीय सहायता जैसी योजनाएं शुरू कर उनकी सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा देने का संकल्प ली है।
N5: आपको बता दें कि बिहार पुलिस का यह कदम महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित माहौल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकल्प के रूप में देखा जा रहा है।
"सुरक्षा का भरोसा, पुलिस दीदी हर कदम आपके साथ
- बिहार पुलिस।"
(रिपोर्ट-शैलेन्द्र कुमार न्यूज डेस्क N5)
