कुलदीप यादव की अनदेखी पर भड़के फैंस,सोशल मीडिया पर उठी गंभीर पर दोहरे रवैये का आरोप- CricketN5 ।।
नई दिल्ली/N5/Cricket:
भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन स्पिनर का जादूगर, (आस्ट्रेलिया के शेन वार्न) कुलदीप यादव को लेकर एक बार फिर टीम प्रबंधन और मुख्य कोच गौतम गंभीर लोग फैंस के निशाने पर आ गए हैं।
लगातार शानदार आंकड़े और मैच जिताऊ प्रदर्शन के बावजूद कुलदीप यादव को टीम के प्लेइंग-11 से बाहर रखे जाने से नाराज फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया पर साफ तौर पर देखा जा रहा है।
तस्वीरों और वायरल पोस्ट्स में फैंस ने भारतीय टीम प्रबंधन की चयन नीति पर सवाल उठाते हुए कुलदीप को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर विदेशी लीग्स या काउंटी क्रिकेट का रुख करने की सलाह तक दे डाली है।
"डिस्पोजेबल प्लेयर की तरह होता है बर्ताव" – फैंस का आरोप।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट्स में फैंस का कहना है कि तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) में उत्कृष्ट आंकड़े होने के बावजूद कुलदीप के साथ एक 'यूज एंड थ्रो' (डिस्पोजेबल) खिलाड़ी की तरह व्यवहार किया जाता है।
फैंस का दावा है कि जब भी टीम संयोजन की बात आती है या कोई बदलाव करना होता है, तो सबसे पहले कुलदीप यादव को ही बाहर का रास्ता दिखाया जाता है। किसी भी अन्य देश में कुलदीप तीनों फॉर्मेट के नियमित सदस्य होते, लेकिन भारतीय टीम में उनका करियर प्रभावित किया जा रहा है।
आयरलैंड से क्लीन स्वीप मुख्य कोच गौतम गंभीर पर सधा निशाना।
पोस्ट्स में आयरलैंड से क्लीन स्वीप मुख्य कोच गौतम गंभीर के बयानों को भी आड़े हाथों लिया गया है। फैंस का कहना है कि गंभीर सार्वजनिक रूप से खिलाड़ियों को लंबा मौका देने और उनका समर्थन करने की बातें करते हैं, लेकिन जब बात कुलदीप यादव की आती है, तो उनके अपने ही दावों पर खरे उतरते नजर नहीं आते।
युवाओं को मौका देने और टीम कॉम्बिनेशन के नाम पर कुलदीप को बार-बार बेंच पर बिठाए रखने से फैंस में खासा निराशा है।
कुलदीप यादव का काउंटी क्रिकेट में जलवा और विदेशी लीग्स की सलाह।
इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट के दौरान कुलदीप के शानदार प्रदर्शन का हवाला देते हुए फैंस का मानना है कि उन्हें ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर पूरा सम्मान और पर्याप्त मौके मिलते हैं। कई फैंस ने कुलदीप को सलाह दी है कि उन्हें भारतीय टीम की इस अनिश्चितता से बाहर निकलकर दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग्स में खेलना चाहिए ताकि उन्हें उनके हुनर के मुताबिक सही मौके और सम्मान मिल सके।
N5: फैंस का यह आक्रोश भारतीय क्रिकेट की चयन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लगातार विकेट लेने और मैच का पासा पलटने की क्षमता रखने वाले चाइनामैन गेंदबाज को स्थायी जगह न मिलना अब बहस का एक बड़ा मुद्दा बन चुका है।

Comments