एथनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म, इंडियन ऑयल ने जारी की एडवाइजरी
एथनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म, इंडियन ऑयल ने जारी की एडवाइजरी।। नई दिल्ली/N5: देशभर में एथनॉल मिश्रित (Ethanol-Blended) पेट्रोल को लेकर उपभोक्ताओं के बीच भ्रम और विवाद की स्थिति बनी हुई है। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक इस मुद्दे पर जमकर हो-हंगमा हो रहा है। देश के कुछ हिस्सों में पेट्रोल पंपों पर तेल में पानी मिलने की खबरें सामने आ रही हैं, जिसके बाद उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि इस मिश्रित ईंधन के कारण उनकी गाड़ियां खराब हो रही हैं। कई नाराज वाहन मालिकों ने इसका जिम्मेदार सीधे तौर पर सरकार की नीतियों को ठहराना शुरू कर दिया है। इस बढ़ते विवाद और भ्रम को दूर करने के उद्देश्य से देश की प्रमुख तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने आधिकारिक तौर पर एक स्पष्टीकरण और एडवाइजरी जारी की है। "भ्रम नहीं, सही जानकारी अपनाएं" — इंडियन ऑयल इंडियन ऑयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी अपने संदेश (जैसा कि में देखा जा सकता है) में कहा है: "भ्रम नहीं, सही जानकारी अपनाएं। E20 एथनॉल ब्लेंडेड ईंधन कोई नया या बिना परीक्षण का प्रयोग नहीं है। यह विश्व के कई ...