बड़ा उलटफेर: पहले टी20 में आयरलैंड ने भारत को 34 रनों से रौंदा, पूरे 20 ओवर भी नहीं टिक सकी टीम इंडिया।।
बड़ा उलटफेर: पहले टी20 में आयरलैंड ने भारत को 34 रनों से रौंदा, पूरे 20 ओवर भी नहीं टिक सकी टीम इंडिया।। डबलिन/N5: भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के पहले ही मुकाबले में एक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। मेजबान आयरलैंड ने शानदार खेल दिखाते हुए मजबूत मानी जाने वाली भारतीय टीम को 34 रनों से धूल चटा दी। वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में पिछले कुछ समय से लगातार खराब फॉर्म से जूझ रही भारतीय टीम से उम्मीद थी कि वह टी20 में वापसी करेगी, लेकिन इस करारी शिकस्त ने क्रिकेट प्रेमियों को हैरान और चिंतित कर दिया है। ताश के पत्तों की तरह ढह गई भारतीय बल्लेबाजी: जीत के लिए मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। आयरिश गेंदबाजों की सधी हुई लाइन-लेंथ के सामने भारतीय बल्लेबाज बेबस नजर आए। स्थिति इतनी गंभीर थी कि भारतीय टीम पूरे 20 ओवर भी क्रीज पर नहीं टिक सकी और ऑलआउट हो गई। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम मैच से काफी पहले ही सरेंडर कर चुकी थी। चिंता का विषय बना टीम का हालिया प्रदर्शन टेस्ट और वनडे में लगातार मिल रही निराशा ...