भरत तिवारी एनकाउंटर पर गरमाई सियासत: अखिलेश यादव ने कहा— 'फर्जी एनकाउंटर का संविधान में कोई स्थान नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर गरमाई सियासत: अखिलेश यादव ने कहा— 'फर्जी एनकाउंटर का संविधान में कोई स्थान नहीं ' पटना/लखनऊ/N5: बिहार के भोजपुर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान युवक भरत (तिवारी/शर्मा) की मौत के बाद से राज्य में राजनीतिक और सामाजिक माहौल पूरी तरह से गरमा गया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और विपक्ष लगातार सरकार की 'एनकाउंटर नीति' पर सवाल खड़े कर रहा है। इसी कड़ी में, पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की राजनीति को मुख्यधारा में लाने वाले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस एनकाउंटर को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश की सरकारों को आड़े हाथों लिया है। लोकतंत्र और संविधान से बाहर हैं एनकाउंटर: अखिलेश यादव। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इस घटना को अत्यंत चिंताजनक बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में ऐसे 'फर्जी एनकाउंटरों' की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा; "फर्जी एनकाउंटर करने वाले कानून के रक्षक नहीं, बल्कि खुद लोकतंत्र के गुनहगार हैं। भारतीय संविधान देश के हर नागरिक को जीवन और निष्पक्ष न्य...