“आतंकवाद का असली खतरा भारत-अफगानिस्तान नहीं, अपनों से है'–मरियम नवाज़ के बयान ने एशिया में मचाया तहलका।” इस्लामाबाद/लाहौर/N5: पाकिस्तानी पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ के एक ताज़ा बयान ने न केवल पाकिस्तान के राजनीतिक गलियारों में बल्कि पूरे एशियाई महाद्वीप और वैश्विक कूटनीति में तहलका मचा दिया है। लाहौर में प्रोविंशियल इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड थ्रेट असेसमेंट सेंटर (PIFTAC) और एआई हब के उद्घाटन के दौरान मरियम नवाज़ ने स्वीकार किया कि उनके देश और पंजाब प्रांत को आतंकवाद का मुख्य खतरा भारत या अफ़गानिस्तान जैसे पड़ोसी देशों से नहीं, बल्कि खुद पाकिस्तान के अपने प्रांतों—खैबर पख्तूनख्वा (KPK) और बलूचिस्तान से है। पाकिस्तान के पंजाब मुख्यमंत्री का यह बयान एशिया महाद्वीप में तहलका मचा दिया है। भारत और अफगानिस्तान को लेकर एक बहुत बङा बयान माना जा रहा है। वैश्विक राजनीतिकों का कहना है कि इस बयान से एक बात तो क्लियर हो गया है कि भारत और अफगानिस्तान की छवि साफ-सुथरी है। और दूसरी कि इन देशों से पाकिस्तान को दिक्कत नहीं । तीसरी की पाकिस्तान को अपने प्रशासन पर सुधार करने की जरूरत है। मरिय...