Skip to main content

जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गुंजायमान हुआ वैशाली, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल हुए तेजस्वी यादव

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव/पटना/N5:
बिहार में यदुकुल शिरोमणि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, भक्ति और धूमधाम के साथ मनाया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर समूचा राज्य भक्ति रस में सराबोर नजर आया। विशेष रूप से वैशाली जिला भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और भक्तिमय माहौल ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक चेतना से भर दिया।
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड में आयोजित विभिन्न जन्माष्टमी महोत्सवों में शिरकत की। पूजा-अर्चना के दौरान तेजस्वी यादव ने अत्यंत भक्तिभाव के साथ भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की और पवित्र ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता को नमन करते हुए उसे अपने माथे से लगाया।
इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति के अद्भुत, अलौकिक, आकर्षक, बहुआयामी एवं बहुरंगी व्यक्तित्व के विलक्षण महानायक तथा यदुकुल के कुलदेवता भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था और प्रेम का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे भक्तिमय वातावरण में भाग लेकर आध्यात्मिक चेतना और आत्मिक शांति का अनुभव हुआ है।
तेजस्वी यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 'यदुकुल भूषण' दादा श्रीकृष्ण का जीवन दर्शन कर्म, प्रेम, करुणा, निष्काम भाव, धर्म और नीति का एक सहज एवं अनुपम समन्वय है। उनका जीवन न केवल धर्म का मार्ग दिखाता है, बल्कि अन्याय, असमानता एवं अत्याचार के विरुद्ध निरंतर संघर्ष करने की महान प्रेरणा भी प्रदान करता है।
वैशाली में आयोजित इन कार्यक्रमों में भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, श्रद्धालु और समर्थकों की उपस्थिति रही। पूरा पंडाल और आसपास का इलाका "जय श्री कृष्णा" और "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के गूंजते नारों से जीवंत हो उठा। पूजा-अर्चना के पश्चात तेजस्वी यादव ने राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और समाज में भाईचारे की कामना की।
 (रिपोर्ट- शैलेन्द्र कुमार N5)

Shailendra Kumar
Follow: Facebook

LATEST
STORIES
EDITORIAL