“ छात्रों के मलबे में दबे होने की आशंका, प्रशासन की ढिलाई- विनोद जाखड़।” नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक पीजी (पेइंग गेस्ट) बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। इस दुखद घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। छात्र नेता विनोद जाखड़ द्वारा दिए गए बयान के अनुसार, यह ढही हुई इमारत भाजपा (BJP) विधायक की बताई जा रही है। हादसे के समय इमारत में कई छात्र मौजूद थे, जिसके चलते छात्रों के मलबे में दबे होने और अपनी जान गंवाने की गंभीर आशंका जताई जा रही है। “जब छात्रों की जान बचाने की जरूरत थी , तब सरकार और प्रशासन कहां थे ? घटना के करीब दो घंटे बाद दिल्ली पुलिस-प्रशासन की राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। आखिर इतनी बड़ी लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है ? - - विनोद जाखड़।” राहत कार्य में प्रशासन की देरी पर गंभीर आरोप घटना की जानकारी मिलते ही छात्र संगठन NSUI की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। विनोद जाखड़ ने प्रत्यक्षदर्शी के तौर पर प्रशासन और सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब छात्रों को तुरं...