दिल्ली विश्वविद्यालय साउथ कैंपस के सत्य निकेतन में बहु-मंजिला पीजी इमारत ढही, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; मलबे में कई छात्रों के फंसे होने की आशंका।
दिल्ली विश्वविद्यालय साउथ कैंपस के सत्य निकेतन में बहु-मंजिला पीजी इमारत ढही, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; मलबे में कई छात्रों के फंसे होने की आशंका। नई दिल्ली/N5: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के साउथ कैंपस के पास स्थित सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। करीब 40-50 साल पुरानी और बॉयज पेइंग गेस्ट (PG) के रूप में इस्तेमाल हो रही एक बहु-मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। घटना दोपहर लगभग 1:30 बजे की बताई जा रही है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 2 से 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें एम्स (AIIMS) ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। युद्ध स्तर पर राहत व बचाव कार्य हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, NDRF, SDRF और स्थानीय नागरिक सुरक्षा की टीमें मौके पर पहुंचीं। मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए क्रेन और कटर मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। चश्मदीदों के अनुसार, हादसे के समय ज्यादातर छात्र अपने कमरों में मौजूद थे क्योंकि रविवार का दिन था और बारिश हो रही थी। कई छात्र मलबे के नीचे से मोबाइल के जरिए म...