गंगा का भीषण कटाव से आशियाने और उपजाऊ जमीन पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों में दहशत।। बेगूसराय (बिहार)/N5: बिहार के बेगूसराय जिले में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। बेगूसराय जिला मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के महेंद्रपुर गांव में गंगा नदी का भीषण कटाव तेजी से जारी है, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और डर का माहौल बना हुआ है। नदी का तेज कटाव ग्रामीणों की उपजाऊ कृषि भूमि और रिहायशी मकानों को तेजी से अपने आगोश में ले रहा है। कटाव से आशियाने और जमीनें समा रहीं नदी में। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से गंगा नदी के तटवर्ती इलाकों में कटाव की रफ्तार अचानक तेज हो गई है। देखते ही देखते बीगों में फैली फसल और उपजाऊ जमीन नदी में विलीन हो चुकी है। अब कटाव की जद में गांव के मकान भी आने लगे हैं, जिससे लोगों को अपने बेघर होने का डर सता रहा है। बेघर होने का खतरा: गांव के कई परिवारों के सामने विस्थापन का संकट खड़ा हो गया है। पलायन की मजबूरी: कटाव की भयावह स्थिति को देखते हुए लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में अपने सामान को समेटने लगे हैं। प्रशासन और ज...