Skip to main content

Posts

"बांकीपुर की हार के बाद BJP कार्यकर्ताओं के पास कुछ नहीं बचा, मिला 12 साल का रिटर्न गिफ्ट-अखिलेश यादव का तंज।।"

"बांकीपुर की हार के बाद BJP कार्यकर्ताओं के पास कुछ नहीं बचा, मिला 12 साल का रिटर्न गिफ्ट-अखिलेश यादव का तंज।।" नई दिल्ली/Politics/N5: ​समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बांकीपुर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार को लेकर सत्ताधारी दल पर जोरदार सियासी हमला बोला है। उन्होंने बांकीपुर के चुनावी नतीजों को भाजपा के 12 साल के शासन का "रिटर्न गिफ्ट" करार दिया। ​ अखिलेश यादव का इस उपचुनाव को लेकर भाजपा पर  तीखा प्रहार।  ​भाजपा पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा: ​"बांकीपुर की हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के पास कुछ बाकी बचा नहीं है। 12 साल का ही रिटर्न गिफ्ट मिला है बीजेपी को।" ​ अखिलेश यादव- भाजपा सत्ताधारी दल में निराशा का माहौल। ​अखिलेश यादव ने दावा किया कि इस हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में गहरा हताशा का माहौल है। जनता ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपा को उनके पिछले 12 सालों की नीतियों और कामकाज का करारा जवाब दिया है। ​उन्होंने आगे कहा कि जनता का मूड बदल चुका है और यह नतीजा साफ ...

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान ठेले वाले की मौत: बिलखती पत्नी बोली— "डंडा लेकर दौड़ाया तो गिर गए, आपने तो धोखा दिया"

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान ठेले वाले की मौत: बिलखती पत्नी बोली— "डंडा लेकर दौड़ाया तो गिर गए, आपने तो धोखा दिया" अयोध्या/ उत्तर प्रदेश/N5 NEWS: ​अयोध्या से एक बेहद दुखद और विचलित कर देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ सड़क किनारे ठेले पर पानी बेचकर अपने परिवार का पेट पालने वाले बिहार के गया जी के  निवासी दीपक कुमार की मौत हो गई।  अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हुई इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम पसरा है और शासन-प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ​गोद में मासूम बच्चा और आंखों में आंसू: पत्नी ने बयां किया दर्द। ​अपनी गोद में छोटे से मासूम बच्चे को लिए रोती-बिलखती मृतक की पत्नी ने प्रशासन पर जानलेवा बर्ताव का आरोप लगाया है। ​मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया,  ​"प्रवर्तन दल वाले डंडा लेकर दौड़ा रहे थे। डर के मारे भागते वक्त मेरे पति नीचे गिर गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।" ​ इस घटना पर पुलिस ने पक्ष रखा: "सूचना नहीं दी गई" ​दूसरी तरफ, मामले में पुलिस प्रशासन का कहना है कि उन्हें घटना के संबंध में कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई थी। पुलिस अधिक...