"बांकीपुर की हार के बाद BJP कार्यकर्ताओं के पास कुछ नहीं बचा, मिला 12 साल का रिटर्न गिफ्ट-अखिलेश यादव का तंज।।"
"बांकीपुर की हार के बाद BJP कार्यकर्ताओं के पास कुछ नहीं बचा, मिला 12 साल का रिटर्न गिफ्ट-अखिलेश यादव का तंज।।"
नई दिल्ली/Politics/N5:
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बांकीपुर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार को लेकर सत्ताधारी दल पर जोरदार सियासी हमला बोला है। उन्होंने बांकीपुर के चुनावी नतीजों को भाजपा के 12 साल के शासन का "रिटर्न गिफ्ट" करार दिया।
अखिलेश यादव का इस उपचुनाव को लेकर भाजपा पर तीखा प्रहार।
भाजपा पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा:
"बांकीपुर की हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के पास कुछ बाकी बचा नहीं है। 12 साल का ही रिटर्न गिफ्ट मिला है बीजेपी को।"
अखिलेश यादव- भाजपा सत्ताधारी दल में निराशा का माहौल।
अखिलेश यादव ने दावा किया कि इस हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में गहरा हताशा का माहौल है। जनता ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपा को उनके पिछले 12 सालों की नीतियों और कामकाज का करारा जवाब दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि जनता का मूड बदल चुका है और यह नतीजा साफ दर्शाता है कि सत्ताधारी पार्टी की पकड़ अब ढीली पड़ रही है।

Comments