अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान ठेले वाले की मौत: बिलखती पत्नी बोली— "डंडा लेकर दौड़ाया तो गिर गए, आपने तो धोखा दिया"
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान ठेले वाले की मौत: बिलखती पत्नी बोली— "डंडा लेकर दौड़ाया तो गिर गए, आपने तो धोखा दिया"
अयोध्या/ उत्तर प्रदेश/N5 NEWS:
अयोध्या से एक बेहद दुखद और विचलित कर देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ सड़क किनारे ठेले पर पानी बेचकर अपने परिवार का पेट पालने वाले बिहार के गया जी के निवासी दीपक कुमार की मौत हो गई।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हुई इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम पसरा है और शासन-प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
गोद में मासूम बच्चा और आंखों में आंसू: पत्नी ने बयां किया दर्द।
अपनी गोद में छोटे से मासूम बच्चे को लिए रोती-बिलखती मृतक की पत्नी ने प्रशासन पर जानलेवा बर्ताव का आरोप लगाया है।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया, "प्रवर्तन दल वाले डंडा लेकर दौड़ा रहे थे। डर के मारे भागते वक्त मेरे पति नीचे गिर गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।"
इस घटना पर पुलिस ने पक्ष रखा: "सूचना नहीं दी गई"
दूसरी तरफ, मामले में पुलिस प्रशासन का कहना है कि उन्हें घटना के संबंध में कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यदि समय पर इस घटना की जानकारी दी गई होती, तो मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाता ताकि मौत के सही कारणों का पता चल पाता।
लोग पुलिस के संवेदनहीनता पर उठ रहे सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों और विपक्ष ने सरकार व प्रशासन की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। आरोप लगाया जा रहा है कि भाजपा राज में शासन-प्रशासन बेहद अमानवीय और संवेदनहीन हो चुका है।
रोजी-रोटी की तलाश में बिहार से आए एक गरीब रेहड़ी-पटरी वाले की इस तरह हुई मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Comments