"ये लोग संसद नहीं आ रहे, हमें चंदा चोरी का मुद्दा उठाना है": संसद परिसर में गरजीं सपा सांसद डिंपल यादव।।
"ये लोग संसद नहीं आ रहे, हमें चंदा चोरी का मुद्दा उठाना है": संसद परिसर में गरजीं सपा सांसद डिंपल यादव।।
नई दिल्ली/N5: संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी राजनीतिक खींचतान जारी है। समाजवादी पार्टी (सपा) की मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार और शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला।
"संसद से भाग रहे हैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री"
संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा सांसद डिंपल यादव ने आरोप लगाया कि देश के महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाने और जवाबदेही से बचने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री संसद नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा, "ये लोग संसद नहीं आ रहे हैं, हमें संसद के अंदर 'चंदा चोरी' का मुद्दा उठाना है और इस पर विस्तृत बहस करनी है।"
चंदा चोरी को लेकर विपक्षी सांसदों का लगातार प्रदर्शन
उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों के सांसद संसद परिसर में 'चंदा चोरी' के मुद्दे पर लगातार विरोध प्रदर्शन और सत्याग्रह कर रहे हैं। विपक्षी सांसद संसद में दानपात्र लेकर सांकेतिक प्रदर्शन करते देखे गए हैं।
N5: विपक्ष का आरोप है कि सरकार जनहित और वित्तीय पारदर्शिता से जुड़े गंभीर सवालों पर चर्चा से बच रही है। सपा सांसदों का कहना है कि वे इस मुद्दे पर सदन के भीतर और बाहर लगातार आवाज उठाते रहेंगे और सरकार को जवाब देने के लिए मजबूर करेंगे।

Comments