रांची में प्रदर्शन के दौरान AISA की प्रदेश अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई; पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।।
रांची में प्रदर्शन के दौरान AISA की प्रदेश अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकी गई; पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।।
रांची/झारखंड/N5:
झारखंड की राजधानी रांची में परीक्षा में धांधली और नौकरियों में गड़बड़ियों को लेकर झारखंड विधानसभा तक निकाले जा रहे विरोध मार्च के दौरान ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की प्रदेश अध्यक्ष नेहा बोरा पर एक व्यक्ति द्वारा स्याही फेंकने का मामला सामने आया है। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पुलिस बलों ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है।
नेहा बोरा #NehaBora घटनाक्रम का विवरण ।।
परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों और युवा संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था। मार्च के दौरान अचानक एक युवक सामने आया और उसने नेहा बोरा के चेहरे पर सीधे स्याही फेंक दी।
स्याही फेंकने वाले युवक की पहचान अमर पांडे के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमर पांडे को मौके से हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई।
नेहा बोरा #NehaBora और आरोपी के बयान। ।
घटना के बाद नेहा बोरा ने आरोप लगाया कि यह हमला राजनीतिक रंजिश के तहत कराया गया है। उनका कहना है कि हमलावर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ा हुआ है और यह कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की गई है।
दूसरी ओर, घटना के समय मीडिया से बात करते हुए आरोपी युवक अमर पांडे ने आरोप लगाया कि नेहा बोरा देश विरोधी गतिविधियों का समर्थन करती हैं और उमर खालिद की समर्थक हैं, जिसके कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया।
N5: पुलिस प्रशासन ने मामले को शांत कराते हुए कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद विरोध प्रदर्शन के स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Comments