Skip to main content

Posts

बिहार में 50 हजार सफाईकर्मियों की हड़ताल से हाहाकार: RJD ने सरकार पर साधा निशाना।।

​ बिहार में 50 हजार सफाईकर्मियों की हड़ताल से हाहाकार: RJD ने सरकार पर साधा निशाना।। ​ पटना/N5: प्रदेश भर के लगभग 50 हजार सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जिससे पटना सहित कई शहरों में कचरे का अंबार लग गया है। ​क्या है इस मामला का जमीनी स्थिति हो जाएंगे हैरान।। ​ सड़कों पर सड़ांध: पटना के राजेन्द्र नगर ओवरब्रिज और नाला रोड पर मृत मवेशियों के शव खुले में सड़ रहे हैं, जिससे महामारी का खतरा बढ़ गया है। ​ विफल दावों की पोल: नगर निगम आयुक्त यशपाल मीणा द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के दावों के बावजूद धरातल पर स्थिति गंभीर बनी हुई है। ​विपक्ष राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का सरकार पर किया हमला।। ​राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने विपक्ष की ओर से मोर्चा खोलते हुए सरकार पर शोषण का आरोप लगाया है।  RJD ने सफाईकर्मियों की निम्नलिखित मुख्य मांगों का समर्थन किया: ​(क) समान काम-समान वेतन लागू किया जाए। ​(ख) आउटसोर्सिंग (ठेका प्रथा) समाप्त कर कर्मचारियों का स्थायीकरण हो। ​(ग) बकाया EPF और वेतन का अविलंब भुगतान किया जाए। ​ N5: यदि सरकार ने जल्द ही कर्मचारियों से वार्ता कर हल नहीं निकाला, तो...

पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर शिवसेना (UBT) का पलटवार: 'अटल जी के भाषण सुना करें' - अरविंद सावंत।।

पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर शिवसेना (UBT) का पलटवार: 'अटल जी के भाषण सुना करें' - अरविंद सावंत।। ​मुंबई, महाराष्ट्र/N5: ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया वीडियो संदेश पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने पीएम मोदी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। ​"सांसद अरविंद सावंत ने कहा बच्चों ने आपको माफ किया है या नहीं?" ​संवाददाताओं से बात करते हुए अरविंद सावंत ने पीएम मोदी के संबोधन पर तंज कसा।  उन्होंने कहा,  "बच्चों ने आपको माफ कर दिया है, उनको क्या माफ करोगे?... आपने क्या किया? आपको किस बात के लिए माफ करना है? क्या बच्चे आपको माफ करते हैं?" ​ अटल जी और बालासाहब ठाकरे की विचारधारा की याद दिलाई। ​अरविंद सावंत ने प्रधानमंत्री और सत्ता पक्ष को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और शिवसेना संस्थापक बालासाहब ठाकरे की विचारधारा की सीख दी। ​अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र: उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को कभी-कभी अटल बिहारी वाजपेयी जी के भाषण भी सुनने चाहिए। ​सावंत ने सवाल उठाया कि जब...

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय सेना के हवलदार सोमन राणा ने जीता स्वर्ण पदक।।

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय सेना के हवलदार सोमन राणा ने जीता स्वर्ण पदक।। ​पटना / गया (N5/विशेष संवाददाता): बिहार के गया जिले के निवासी और भारतीय सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत सोमन राणा ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों (Glasgow Commonwealth Games) के पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। ​पुरुष शॉटपुट F-57 स्पर्धा में ऐतिहासिक जीत।। ​सोमन राणा ने यह स्वर्णिम सफलता पुरुषों की शॉटपुट F-57 स्पर्धा में हासिल की। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही वे राष्ट्रमंडल खेलों की इस विशेष स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। ​ जीत के बाद देश और राज्य में खुशी की लहर ​सेना के जवान और बिहार के लाल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश और राज्य में जश्न का माहौल है। आकाशवाणी समाचार (पटना) सहित कई खेल संघों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

RJD प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप; EVM और पोलिंग बूथों पर उठाए सवाल-बांकीपुर उपचुनाव।।

RJD प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने लगाया सत्ता के दुरुपयोग का आरोप; EVM और पोलिंग बूथों पर उठाए सवाल-बांकीपुर उपचुनाव।। ​पटना/बांकीपुर/Nalanda5: ​बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान राजनीतिक सरगर्मियां और आरोप-प्रत्यारोप का दौर काफी तेज हो गया है। चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने प्रतिद्वंद्वी दलों और प्रशासनिक व्यवस्था पर सत्ता के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। ​न्यूज मीडिया से बातचीत के दौरान RJD प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने कहा कि मतदान के दिन पोलिंग बूथों पर खुलेआम सत्ता पक्ष और अन्य दलों द्वारा धांधली और अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की गई। ​'आरजेडी समर्थक शांतिप्रिय, विरोधी कर रहे थे हंगामा' ​रेखा गुप्ता ने दावा किया कि RJD के समर्थकों और आम मतदाताओं ने अत्यंत शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक पोलिंग बूथों के आसपास हंगामा और शोर-शराबा करते दिखे, जिसका सीधा उद्देश्य मतदाताओं में भ्रम फैलाना था। ​ EVM के प्रिंटिंग पर रेखा गुप्ता ने  उठाए सवाल ​RJD उम्मीद...

कोसी और गंगा नदी के उफान से कई इलाकों में कटाव तेज, तीनधरियां पंचायत में दहशत का माहौल।।

कोसी और गंगा नदी के उफान से कई इलाकों में कटाव तेज, तीनधरियां पंचायत में दहशत का माहौल।। ​ कटिहार / पटना/N5: बिहार के कटिहार जिले में नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से नदी तटीय इलाकों में स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। कोसी और गंगा नदी के उफान के कारण कई इलाकों में भू-कटाव काफी तेज हो गया है, जिससे तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ​विशेष रूप से कुर्सेला प्रखंड की तीनधरियां पंचायत में कटाव ने विकराल रूप धारण कर लिया है। नदी के तेज कटाव को देखकर स्थानीय निवासियों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त है। लोग अपने आशियाने और खेती-बारी को लेकर गंभीर चिंता में हैं। ​स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने जानकारी दी कि  तीनधरियां पंचायत में युद्धस्तर पर कटाव निरोधी (Anti-Erosion) कार्य चलाए जा रहे हैं। ​कटाव की प्रचंड तीव्रता के कारण कार्य में कुछ व्यावहारिक बाधाएं जरूर आ रही हैं, लेकिन अभियंताओं (Engineers) की टीम मौके पर लगातार डटी हुई है और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटी है। ​"नदी के तीव्र बहाव के कारण कुछ मुश...

कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा हमला: विदेशी फंडिंग के आरोपों पर गृह मंत्री अमित शाह से मांगा इस्तीफा।।

​ 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा हमला: विदेशी फंडिंग के आरोपों पर गृह मंत्री अमित शाह से मांगा इस्तीफा।। ​छत्रपति संभाजीनगर / नई दिल्ली/ N5: ​NEET परीक्षा धांधली और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर पिछले एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने देश के गृह मंत्री अमित शाह और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।  अपने गृह नगर छत्रपति संभाजीनगर लौटने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दीपके ने आरोप लगाया कि आंदोलन को दबाने के लिए उन पर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है और गृह मंत्रालय अपनी विफलताओं को छिपाने की कोशिश कर रहा है। ​"विदेशी फंडिंग का दावा गृह मंत्रालय का फेलियर" ​आंदोलन को विदेशों या बाहरी ताकतों से फंडिंग मिलने के आरोपों पर पलटवार करते हुए दीपके ने कहा: ​"अगर यह कहा जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी को बाहर से फंडिंग मिल रही है या यह आंदोलन विदेश से चलाया जा रहा है, तो यह अमित शाह का सीधा फेलियर है। देश की सुरक्षा और इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय...

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मुद्दे पर अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सांसदों का प्रदर्शन।।

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मुद्दे पर अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सांसदों का प्रदर्शन।। ​नई दिल्ली/N5:  ख़बर संक्षेप में; संसद के मानसून सत्र में भारी हंगामा हुआ है कि ख़बर है।  संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को संसद परिसर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई।  ख़बर विस्तार से; अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दान/चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसदों ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। ​मकर द्वार पर हुआ प्रदर्शन और नारेबाजी ​संसद भवन के मकर द्वार पर एकत्र हुए सपा सांसदों ने हाथों में तख्तियां (प्लैकार्ड) लेकर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी सांसदों के हाथों में "चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़" और "चंदा चोर, गद्दी छोड़" लिखे पोस्टर देखे गए। ​ सपा ने उच्च स्तरीय जांच की मांग ​अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किए गए दान की सुरक्षा में भारी लापरवाही और अनियमितता हुई है। सपा नेताओं ने इस पू...