होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत सुरक्षित पहुंचे 4 LPG जहाज
होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत सुरक्षित पहुंचे 4 LPG जहाज:भारत की ऊर्जा सुरक्षा को बड़ी राहत।। नई दिल्ली | शनिवार, 28 मार्च 2026: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में पुष्टि की है कि रसोई गैस (LPG) लेकर आ रहे चार भारतीय जहाज रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को सुरक्षित पार कर भारत पहुंच गए हैं। सुरक्षित आवाजाही और कूटनीतिक प्रयास: विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सरकार खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है। प्रवक्ता के अनुसार, "हमने पूर्व में भी होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले भारतीय जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए थे। हाल ही में LPG से लदे चार और जहाज सफलतापूर्वक स्वदेश लौट आए हैं।" भारत अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं, विशेषकर रसोई गैस की आपूर्ति के लिए इस समुद्री मार्ग पर काफी हद तक निर्भर है। संकट के इस समय में जहाजों का सुरक्षित आगमन देश की निर्बाध आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) के लिए एक ...