शिक्षक दिवस: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्कूली बच्चों संग बांटी टॉफियां, बिहार बाढ़ आपदा पर दिया बयान।।
शिक्षक दिवस: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्कूली बच्चों संग बांटी टॉफियां, बिहार बाढ़ आपदा पर दिया बयान।। पटना/N5: शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना स्थित अपने पुराने विद्यालय 'ज्ञान निकेतन' पहुंचकर बच्चों और शिक्षकों के साथ विशेष समय बिताया। इस दौरान उन्होंने न केवल बच्चों के साथ संवाद किया और अपनी जेब से निकालकर टॉफियां बांटीं, बल्कि बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति को लेकर सरकार की प्रतिबद्धताओं और केंद्र-राज्य के राहत प्रयासों पर भी बड़ा बयान दिया। बच्चों के बीच सहज अंदाज और यादों का कारवां शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन बेहद सहज और सहृदय अंदाज में नजर आए। स्कूली छात्रों से बातचीत करते हुए उन्होंने अपनी पुरानी स्कूली यादों को साझा किया और स्वर्गीय आचार्य किशोर कुणाल जी की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान जब छोटे-छोटे बच्चे उनके पास आए, तो नितिन नवीन ने मुस्कुराते हुए अपनी जेब में हाथ डाला और बच्चों को निकालकर टॉफियां भेंट कीं। बच्चों के चेहर...