बागलकोट में भरभराकर गिरी स्कूल की छत: बदहाल इमारतों में जोखिम में बच्चों का भविष्य, जिम्मेदार कौन? बागलकोट/कर्नाटक/N5: कर्नाटक के बागलकोट तालुका स्थित मुगलोली तांडा के एक सरकारी स्कूल में उस वक्त बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब पढ़ाई के दौरान अचानक कक्षा की छत का प्लास्टर और कंक्रीट ढह गया। इस घटना में कई बच्चे घायल हो गए। क्लासरूम की छत से निकले जंग लगे लोहे के सरिए और बेंचों पर बिखरा मलबा चीख-चीखकर सवाल कर रहा है कि आखिर मासूमों की जान से यह खिलवाड़ कब तक चलेगा? मासूमों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल जिस समय बच्चे अपना भविष्य संवारने के लिए किताबों में ध्यान लगाए बैठे थे, ठीक उसी वक्त उनके सिर पर छत आ गिरी। यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि राज्य के सरकारी स्कूलों की जर्जर स्थिति की पोल खोलती एक खौफनाक तस्वीर है। गनीमत रही कि बच्चों को मामूली चोटें आईं, लेकिन इस खौफनाक मंजर ने बच्चों और अभिभावकों के दिलों में गहरा डर बैठा दिया है। अभिभावकों का फूटा गुस्सा, स्थायी मरम्मत की मांग घटना के तुरंत बाद घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस लापरवाही से उग्र हुए अभिभावकों और स्थान...