लखनऊ के IT चौराहे पर सड़क धंसने से हादसा, कांग्रेस ने 'भ्रष्टाचार का गड्ढा' बताकर सरकार को घेरा। लखनऊ/N5: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के व्यस्त आईटी (IT) चौराहे पर भारी बारिश के बाद मुख्य सड़क अचानक धंस गई, जिससे वहां लगभग 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया। इस अचानक हुए सड़क धंसने के दौरान वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार वाहन समेत गहरे गड्ढे में जा गिरा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को गड्ढे से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना पूर्व उप-मुख्यमंत्री के आवास और मेट्रो लाइन पिलर के बेहद करीब घटी, जिससे वीआईपी इलाके में सुरक्षा और निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस का तीखा हमला इस घटना का वीडियो और तस्वीर सामने आने के बाद कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर भारतीय जनता पार्टी और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने आधिकारिक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा: "लखनऊ के IT चौराहे पर भ्रष्टाचार का गड्ढा हो गया। जिसमें एक बाइक सवार जा गिरा और वो गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया। आज देश में ह...