Skip to main content

भूमि कब्जा गिरोह के खिलाफ बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है: 7 गिरफ्तार, 28 प्राथमिकियां दर्ज।

भूमि कब्जा गिरोह के खिलाफ बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है: 7 गिरफ्तार, 28 प्राथमिकियां दर्ज।

मुजफ्फरपुर/बिहार/N5:
बिहार पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में सक्रिय भूमि कब्जा गिरोह के खिलाफ शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

जालसाजी और तोड़-फोड़ का मामला
मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे प्रकरण की शुरुआत 26 अगस्त 2026 को पीड़िता की भूमि से संबंधित कागजात में धोखाधड़ी और जालसाजी से हुई। भू-माफियाओं ने लगभग 35 लाख रुपये की राशि दर्शाते हुए फर्जी बिक्री अभिलेख (फर्जी दस्तावेज) तैयार करा लिए थे। इसके बाद 29 अगस्त 2026 को अहियापुर थाने में एक आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें पीड़िता की भूमि पर जबरन कब्जा करने तथा वहां पूर्व से निर्मित चारदीवारी एवं मकानों में तोड़-फोड़ किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

28 FIR दर्ज, JCB मशीन भी जब्त
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत प्राथमिकियां दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस की इस कार्रवाई के तहत अहियापुर, ब्रह्मपुरा, कच्ची-पक्की (सदर) तथा सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थानों में कुल मिलाकर 28 प्राथमिकियां (FIR) दर्ज की गई हैं।
पुलिस ने बताया कि इससे पूर्व 20 अगस्त 2026 को भी इसी प्रकरण से जुड़ी तोड़-फोड़ की घटना में इस्तेमाल की गई एक जेसीबी (JCB) मशीन को जब्त किया गया था। साथ ही जेसीबी के संचालक/मालिक को भी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
N5: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध रूप से जमीनों पर कब्जा करने और फर्जीवाड़े में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है।
 #Watch 👇
 (रिपोर्ट- शैलेन्द्र कुमार न्यूज डेस्क N5)
Shailendra Kumar
Follow: Facebook

OPINION

View All

POLITICS

View All

BIHAR

View All

CRIME

View All