Skip to main content

अखिलेश यादव की रैलियों में उमड़ा जनसैलाब, महागठबंधन के पक्ष में दिखा ज़बरदस्त जोश।।

अखिलेश यादव की रैलियों में उमड़ा जनसैलाब, महागठबंधन के पक्ष में दिखा ज़बरदस्त जोश।।

 

पटना/लखनऊ: उत्तर प्रदेश से आई ‘युवा शक्ति’ की गूँज।।

भले हीं! समाजवादी पार्टी सीधे तौर पर बिहार चुनाव नहीं लड़ रही है, लेकिन अखिलेश यादव का प्रचार महागठबंधन के उम्मीदवारों के लिए एक नई ऊर्जा का संचार कर रखा है और चुनावी माहौल को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है।

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभाओं में भारी भीड़ उमड़ी है, जो बिहार की चुनावी हवा को एक नई दिशा दे दी है। महागठबंधन (Grand Alliance) के प्रमुख प्रचारक के तौर पर, अखिलेश यादव की रैलियों की मांग इस चुनाव में लगातार बढ़ती रही है, जिससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि बिहार की जनता उन्हें और उनके विचारों को खूब पसंद कीं हैं।

भीड़ ने बढ़ाई महागठबंधन की उम्मीदें

सपा प्रमुख अब तक 20 से अधिक ज़िलों में चुनावी सभाएं कर चुके हैं, जहाँ हर रैली में लोगों का हुजूम देखने को मिला है। चाहे नवादा हो, रोहतास का नोखा या फिर दरभंगा, अखिलेश यादव के भाषणों को सुनने के लिए इनके रैलियां में युवाओं, किसानों और महिलाओं की भारी भीड़ जुटी। गठबंधन के नेताओं ने उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उनके दौरे को आगे बढ़ाने की मांग की है।

 

अखिलेश यादव अपने भाषणों में मुख्य रूप से बेरोज़गारी, महंगाई, पलायन और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर ज़ोर दिये हैं।

 

मुख्य एजेंडा: उनका सीधा हमला भारतीय जनता पार्टी (BJP) और 'डबल इंजन' की सरकार पर रहा, जिस पर वह युवाओं को धोखा देने और वादे पूरे न करने का आरोप लगाये।

 

तेजस्वी पर विश्वास: वह लगातार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव को बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तुत किये हैं, और उनके नौकरी, 500 रुपये में सिलेंडर और महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक सहायता के वादों का पुरज़ोर समर्थन किये हैं।

 

'बदलाव की बयार': अखिलेश यादव ने अपनी रैलियों में कई बार दोहराया है कि "पूरा देश बिहार की ओर देख रहा है, क्योंकि इस बार बिहार बदलाव का संदेश देने जा रहा है।" उनका कहना है कि बिहार की जनता ने मन बना लिया है – सरकार भी बदलेगी, और व्यवस्था भी बदलेगी।

युवा मतदाताओं पर सीधा प्रभाव

अखिलेश यादव का युवा और तेज़-तर्रार व्यक्तित्व, साथ ही उनकी हिंदी पट्टी की राजनीति में मज़बूत पकड़ है, जो बिहार के मतदाताओं को आकर्षित किया है। बिहार में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो रोज़गार के लिए उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में प्रवास करते हैं। अखिलेश, जो ख़ुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, उनके पलायन और रोज़गार से जुड़े मुद्दे लोगों के साथ सीधे तौर पर जुड़ रहे हैं।

 

एक चुनावी विश्लेषक के अनुसार, "अखिलेश यादव की रैलियों में उमड़ती भीड़ केवल समर्थन नहीं है, बल्कि यह बीजेपी के विरोध में एक बड़े सामाजिक-राजनीतिक समीकरण की एकजुटता का संकेत है। उनका 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का नारा बिहार में महागठबंधन के लिए एक बड़ा समर्थन आधार तैयार कर रहा है।"

Comments

Popular posts from this blog

एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात का ख्याल अवश्य रखना चाहिए।

एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए, यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इस एक बात  का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। एक सेल्स मैन को ये काम अवश्य करनी चाहिए। यदि आप एक सेल्स मैन का काम कर रहें हैं तो आपको इन बातों का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। हम कोई भी काम करते हैं उसकी योजना अवश्य तैयार करते हैं। एक छोटा सा छोटा काम के लिए भी हम योजना बनाते हैं। हलांकि छोटे कामों के लिए बनाये गए योजना हमारा दिमाग को पता नहीं चलता। हमारे दिमाग को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसपर कभी आपने सोचा है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है ? इसकी वजह को हमे जानने का प्रयास अवश्य करनी चाहिए। ऐसे तो इसके अनेकों वजह हो सकते हैं और इसके मनोवैज्ञानिक कारण भी कई हो सकते हैं, लेकिन हमे इन भारी वजहों को छोड़कर एक सरल वजह की तलाश करने की जरूरत है। मेरे अनुसार सरल स्वभाव से इसका एक वजह यह भी हो सकता है कि हमारा दिमाग इन छोटे-छोटे कामों को पहले कई बार कर चुका होता है। यूं कहें इस काम को मेरा दिमाग पूर्ण रूप से अभ्यस्त हो गया होता है। इसलिए हमारा दिमाग को इस छोटा काम को पूरा करने में किसी प्रकार की परेश...

एक कप चाय, मिट्टी वाली में - चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर भी नहीं वो कैसे !

एक कप चाय से याद आया कि मिट्टी के बर्तन वाली चाय को पीने में जो मजा है, वो मजा सात समन्दर पार जाकर एक प्रेमी को अपने प्रेमिका या एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से मिलने में भी नहीं होगा! लेकिन वो मजा इस चाय पीने में आपको मिलेगा।  आप महिला हों या पुरुष यदि आप अपने जीवन में, प्रेम में प्रवाहित होने के आनंद से वंचित रह गाएं हैं तो हमारी मानिये एक बार इस चाय के प्रेम में बह जाइये, डूब जाइये और इसके गर्माहट में गोते लगा लीजिये! इसके मंद-मंद सुगंध में अपने नाक के दोनों सुराग को झोंक दीजिये। लेकिन एक बात का ख्याल रखियेगा,   इस चाय को पीने में कभी जल्दीबाजी नहीं कीजियेगा। नहीं तो, आपका जीभ आपसे नाराज हो जायेगा। बेमतलब के आप बेचारा स्वभाव से कोमल जीभ को रुखा कर दीजियेगा। यदि आपको विश्वास नहीं होता, तो एक बार मिट्टी वाला चुक्का में परोसी गई चाय को अपने होंठ से लगाकर और चाय को जीभ पर गिराकर तो देखिये! जैसे हीं, यह चाय आपके जीभ को स्पर्श करेगी वैसे हीं आप स्वयं इसके स्वाद से परिचित हो जाएंगें। हमारी मानिये तो आज हीं आप नुक्कड़ वाली एक कप चाय का मज़ा ले लीजिये। भारत आधुनीकता की ओर कदम बढ़ा च...

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।।

राहुल गांधी ने 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल का जिक्र करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को घेरा। सदन में भारी हंगामा।। राहुल गांधी ने संसद में जिस 'एल्फिंस्टन' (Elphinstone) फाइल या संदर्भ का जिक्र किया, वह सीधा हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार की कार्यशैली पर था। गांधी ने सदन में एक पुरानी फाइल या रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह तर्क देने की कोशिश की कि सरकार कुछ खास उद्योगपतियों (अडानी-अंबानी) को फायदा पहुँचाने के लिए नियमों में बदलाव करती है। उन्होंने 'एल्फिंस्टन' नाम का जिक्र उन ऐतिहासिक नियमों या व्यवस्थाओं के संदर्भ में किया जो मुंबई के बंदरगाहों या रेलवे के बुनियादी ढांचे से जुड़ी थीं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरते हुए निम्नलिखित बातें कहीं: ​नियमों में बदलाव: उनका आरोप था कि सरकार ने पुराने नियमों (जिनका उन्होंने एल्फिंस्टन संदर्भ से जोड़ा) को दरकिनार कर दिया ताकि एयरपोर्ट्स और पोर्ट्स का नियंत्रण कुछ विशेष व्यापारिक समूहों को दिया जा सके। ​अडाणी समूह का जिक्र: उन्होंने दावा किया कि पहले नियम था कि जिसे एयरपोर्ट संचालन का अनुभव नहीं है, उसे टेंडर नहीं म...